फीचर्ड
राजनीति
भारत
सोनभद्र में 29 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 20 कंपनियां करेंगी प्रतिभाग
हिन्डाल्को, टाटा मोटर्स, एमआरएफ टायर, ब्लिंकिट और फ्लिपकार्ट सहित कई कंपनियों में नौकरी पाने का अवसर
राजेश तिवारी ( ब्यूरो)
सोनभद्र। जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 29 नवंबर को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से यह मेला सुबह 10 बजे से विधानसभा राबर्ट्सगंज के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, कोन के परिसर में आयोजित होगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक साहू ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की करीब 20 प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनमें हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज (विजन इंडिया), एमआरएफ टायर, टाटा मोटर्स, उत्कर्ष बैंक, ब्लिंकिट और फ्लिपकार्ट सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं। कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से संबंधित कंपनियों द्वारा किया जाएगा। इच्छुक युवक-युवतियां अपने शैक्षिक अभिलेखों के साथ निर्धारित तिथि और समय पर रोजगार मेले में पहुंचकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करना पूरी तरह निःशुल्क है। अभ्यर्थियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि, मेले में आने-जाने के लिए यात्रा व्यय देय नहीं होगा।


Comments