मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आज से दो दिवसीय विशेष अभियान

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बीएलओ के पास 17 नवंबर को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची के साथ फार्म-6, 7 और 8 उपलब्ध रहेंगे। जिन युवाओं ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है

Abhinav Shukla Picture
Published On

भदोही। विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में आज और कल (28 एवं 29 नवंबर) जिले के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आवेदन प्राप्त करेंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी।
 
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बीएलओ के पास 17 नवंबर को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची के साथ फार्म-6, 7 और 8 उपलब्ध रहेंगे। जिन युवाओं ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है या एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष के हो रहे हैं, वे फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं।
 
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम, पता सहित अन्य प्रविष्टियों में संशोधन, निवास परिवर्तन, डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र और दिव्यांग मतदाता के रूप में चिन्हांकन के लिए फार्म-8 भरा जा सकता है। वहीं मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटवाने के लिए फार्म-7 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
 
इसके अलावा एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्टूबर 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी अग्रिम रूप से फार्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए भारत निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट मोबाइल ऐप या पोर्टल की सुविधा भी उपलब्ध है।
 
जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे आज और कल अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें