फीचर्ड
राजनीति
भारत
खेल प्रतियोगिता में डुमरियागंज अव्वल, खुनियांव ने हासिल किया दूसरा स्थान
बालिका वर्ग में चैंपियनशिप का खिताब इटवा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बैरवा की छात्रा कल्पना के नाम
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय 34वीं जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का समापन शुक्रवार को हुआ। प्रतियोगिता में 193 अंक हासिल कर डुमरियागंज अव्वल रहा। जबकि 102 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। तथा इटवा ने 89 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में चैंपियनशिप का खिताब इटवा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बैरवा की छात्रा कल्पना रही।
दूसरे दिन के खेल प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग कबड्डी में डुमरियागंज को प्रथम स्थान और जोगिया को दूसरा स्थान हासिल हुआ, जबकि बालक वर्ग में जोगिया को प्रथम स्थान और डुमरियागंज को दूसरा स्थान हासिल हुआ। इसी तरह खो-खो प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की टीम डुमरियागंज प्रथम स्थान पर रही और शोहरतगढ़ की टीम दूसरे स्थान पर रही। खो खो बालक वर्ग में डुमरियागंज को प्रथम स्थान और शोहरतगढ़ की टीम को दूसरा स्थान मिला। लोकगीत प्रतियोगिता में मिश्रित टीम शोहरतगढ़ को प्रथम स्थान और नौगढ़ को दूसरा स्थान हासिल हुआ। जबकि योगा प्रतियोगिता में उसका ब्लॉक को प्रथम स्थान और डुमरियागंज को द्वितीय स्थान मिला।
पूर्व माध्यमिक स्तर के लोकगीत प्रतियोगिता बालिका वर्ग में इटवा की टीम प्रथम रही, जबकि जोगिया की टीम दूसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग में जोगिया की टीम प्रथम स्थान और भनवापुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। लोक नृत्य बालिका वर्ग प्रतियोगिता में इटवा की टीम प्रथम और भनवापुर की टीम द्वितीय स्थान रही। जबकि बालक वर्ग में भानावपुर की टीम प्रथम और डुमरियागंज की टीम दूसरे स्थान पर रही। समूह गान बालिका वर्ग प्रतियोगिता में भनवापुर टीम की टीम प्रथम और इटवा की टीम द्वितीय स्थान पर जबकि बालक वर्ग समूह गान में भनवापुर की टीम प्रथम स्थान और डुमरियागंज की टीम द्वितीय स्थान पर रही। अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक स्तर बालिका वर्ग में इटवा की टीम प्रथम स्थान हासिल किया और डुमरियागंज दूसरे स्थान को हासिल करने में कामयाब रही।
गुरुवार रात प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्तर के बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम पेश कर वाहवाही बटोरी।।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने सभी विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाणपत्र पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आगे मण्डल व प्रदेश के आयोजन में बेहतर प्रदर्शन करने के लिये शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह, बीईओ विजय आनन्द, तारकेश्वर पांडेय, जिला समन्वयक अमित कुमार शुक्ला, जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्र उपाध्याय, शिक्षिका सीमा द्विवेदी, गुलाम हुसैन रिज़वी, अमृत लाल, चंद्रमणि त्रिपाठी, अनिल कुमार, राजकुमार, सत्येंद्र गुप्ता,अतुल वर्मा, मुस्तन शेरुल्लाह, रवीन्द्र गुर्जर, माहेश्वरी पाठक,, गुलाम हुसैन, अमृत पाल,जीशान खलील, वंदना त्रिपाठी, सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं व प्रतिभागी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
#Shohratgarh #SwatantraPrabhat #SportsNews #EducationNews #BasicEducation #PrimarySchool #UttarPradeshNews #SiddharthnagarNews #Itwa #StudentTalent #CulturalProgram #Bhanwapur #SportsCompetition #SchoolSports #StudentSports #UPEducation #SportsAchievement #Dumariyaganj \#Siddharthnagar #KabaddiCompetition #34thDistrictSportsCompetition #BasicSportsMeet #Jogia #KhoKhoCompetition #YogaCompetition


Comments