जन चौपाल में ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
सिद्धार्थनगर ।
 
जिले के बर्डपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत जमुहवा और बजहा में शुक्रवार को जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
 
 इस मौके पर जमुहवा में 5 मामले आए, जिसमें परिवार रजिस्टर नकल, वृद्धा पेंशन और पीएम किसान की केवाईसीसे सम्बन्धित रहा जिसका निस्तरण किया गया ।वहीं ग्राम पंचायत बजहा में परिवार रजिस्टर नकल और पीएम किसान की केवाईसी सहित सभी 4 मामले आए थे।
 
जिसका मौके पर निस्तारण हुआ। ग्राम विकास अधिकारी अंकित शुक्ला ने बैठक में विभागवार योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया। ग्राम सचिव ने कहा कि अपात्रों को चिह्नित कर राशनकार्ड निरस्त कराए। उसके स्थान पर पात्रों का चयन करें। शौचालय की सूची प्रस्तुत करने पर कहा कि शौचालय से कोई भी पात्र वंचित न रहे।
 
इसकी सूची सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा करने व अपात्र होने का कारण भी दर्शाएं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना के संबंध में किसानों को जागरूकता अभियान चलाए जाने के लिए कहा। इसके अलावा गांव में सफाई को लेकर निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन सफाई कार्य किया जाय। सफाई को लेकर ग्रामीणों को जागरूक भी किया जा रहा हैं। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि कैसान, जुबैर अहमद, रोजगार सेवक सुनील श्रीवास्तव, , पंचायत सहायक नसीम व अन्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें