ग्राम रोजगार सेवकों ने बहादुरपुर में बुलंद की आवाज, चार सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन

20 वर्षों से ग्रामीण विकास योजनाओं में योगदान देने वाले रोजगार सेवकों ने मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और पदनाम परिवर्तन की उठाई मांग

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले में को ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा, उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में विकास खंड बहादुरपुर में ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। रोजगार सेवकों ने शासन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।
 
ग्राम रोजगार सेवकों का कहना है कि वे लगभग 20 वर्षों से ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान देते आ रहे हैं। गांवों में विकास कार्यों को धरातल पर उतारने से लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं के संचालन तक उनकी भूमिका अहम रही है। इसके बावजूद उन्हें आज भी उचित मानदेय एवं आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
 
अपनी समस्याओं और अधिकारों को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने विकास खंड मुख्यालय पर एकजुट होकर आवाज बुलंद की। धरना-प्रदर्शन के माध्यम से रोजगार सेवकों ने सरकार का ध्यान अपनी लंबित मांगों की ओर आकर्षित कराया।
 
 चार सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन* 
 
 ग्राम रोजगार सेवकों ने ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख रूप से निम्नलिखित मांगें उठाई ग्राम रोजगार सेवकों को न्यूनतम 24,000 रुपये मासिक मानदेय का भुगतान पृथक बजट से किया जाए।
 
ग्राम रोजगार सेवकों एवं उनके परिवार को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
 
 ज्ञापन में उल्लिखित संबंधित पॉलिसी को लागू किया जाए। ग्राम रोजगार सेवकों का पदनाम बदलकर ग्राम विकास सहायक किया जाए तथा उन्हें सभी कार्य योजनाओं में सम्मिलित किया जाए
 
संठन ने प्रदेश सरकार से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। रोजगार सेवकों का कहना है कि ग्रामीण विकास की योजनाओं को सफल बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए उनकी समस्याओं की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।
 
रोजगार सेवकों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर उचित एवं सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक कलमबंद हड़ताल, कार्य बहिष्कार एवं धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
 
 धरना-प्रदर्शन में रहे प्रमुख पदाधिकारी एवं रोजगार सेवक* 
 
धरना-प्रदर्शन में ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के  ब्लॉक अध्यक्ष श्री मनोज मिश्रा, महामंत्री राजेश कुमार यादव,* पंकज कुमार कनौजिया, अशोक कुमार, इंद्रेश कुमार यादव, नितेश कुमार, मित्रेश कुमार, अजय कुमार, अवधेश कुमार, जितेंद्र कुमार, अनिल कुमार, धनश्याम गौड़, संजय कुमार, रामकेश यादव, संध्या वर्मा, अनिल पांडेय, अनामिका शर्मा, शशिकला एवं अनूप चौधरी सहित अन्य ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।
 
ग्राम रोजगार सेवकों ने शासन से मांगों के शीघ्र निस्तारण की अपेक्षा जताते हुए कहा कि उनका संघर्ष सम्मानजनक मानदेय, चिकित्सा सुविधा और उचित पदनाम मिलने तक जारी रहेगा।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार