फीचर्ड
राजनीति
भारत
सोनपुर मेले में सीपीएस के बच्चों ने बिहार की सांस्कृतिक विरासत पर दी शानदार नृत्य प्रस्तुति
हरिहर क्षेत्र मेले में सीपीएस के विद्यार्थियों ने बिखेरे संस्कृति के रंग, विद्यालय की प्रातःकालीन सभा में प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
छपरा (सारण)। सोनपुर के प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेले में विकास नगर, चांदमारी रोड, छपरा स्थित सीपीएस छपरा के छात्र-छात्राओं ने बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति से मेले का सांस्कृतिक मंच बिहार की लोकसंस्कृति और परंपराओं के रंगों से सराबोर हो उठा।
बच्चों ने अपनी नृत्य कला, आकर्षक भाव-भंगिमाओं और आत्मविश्वास के माध्यम से बिहार की लोकसंस्कृति, परंपराओं एवं सांस्कृतिक गौरव को खूबसूरती से मंच पर प्रस्तुत किया। उनकी बेहतरीन प्रस्तुति को दर्शकों की खूब सराहना मिली और पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
इस सांस्कृतिक प्रस्तुति की तैयारी में विद्यालय की संगीत शिक्षिकाओं सुश्री निहारिका सहाय एवं सुश्री रूपाली मित्रा का विशेष योगदान रहा। उनके कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर सीपीएस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. हरेंद्र सिंह ने सभी प्रतिभागी बच्चों एवं संगीत शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक मंच बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें अपनी संस्कृति, परंपरा और विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
विद्यालय की प्रातःकालीन सभा में डॉ. हरेंद्र सिंह ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं संगीत शिक्षिकाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
यह उपलब्धि सीपीएस परिवार के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।


Comments