धनरूआ अंचल में दो माह से कामकाज प्रभावित, ग्रामीणों और किसानों की बढ़ी परेशानी

प्रधान लिपिक और नाजिर की प्रतिनियुक्ति से कई महत्वपूर्ण कार्य बाधित, राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल ने बढ़ाई मुश्किलें

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

धनरूआ (पटना)। धनरूआ प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पिछले दो माह से कामकाज प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यालय में कर्मचारियों की कमी और राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कई महत्वपूर्ण कार्य लंबित पड़े हैं। स्थिति यह है कि रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए अंचल कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, अंचल कार्यालय के प्रधान लिपिक और नाजिर की पटना में प्रतिनियुक्ति होने के कारण कार्यालय के कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हैं। वहीं, राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल ने आम लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। फिलहाल अंचल कार्यालय का कामकाज निम्न वर्गीय कर्मचारियों और उपलब्ध कर्मियों के भरोसे संचालित किया जा रहा है।

कार्यालय सूत्रों के मुताबिक, छोटे-मोटे कार्यों का निष्पादन किसी तरह किया जा रहा है, लेकिन स्थापना, उच्च न्यायालय से जुड़े मामलों और अतिक्रमण संबंधी कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। विशेष रूप से नाजिर के उपलब्ध नहीं रहने से वित्तीय एवं कार्यालयी कार्यों के निष्पादन में कठिनाई हो रही है। इसका सीधा असर ग्रामीणों और किसानों पर पड़ रहा है।

इस समस्या को लेकर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पटना में प्रतिनियुक्त प्रधान लिपिक और नाजिर को शीघ्र उनके मूल पदस्थापन स्थल धनरूआ अंचल कार्यालय में वापस भेजा जाए, ताकि बाधित कार्यों को सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।

भाखरी एचएससी में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 100 से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग Read More भाखरी एचएससी में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 100 से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग

क्या कहते हैं अंचलाधिकारी: इस संबंध में अंचलाधिकारी किशोरी चौधरी ने बताया कि कर्मचारी पिछले एक महीने से हड़ताल पर हैं। फिलहाल सर्वे अमीन के माध्यम से कुछ कार्यों का निष्पादन कराया जा रहा है। उपलब्ध कर्मचारियों के सहयोग से कार्यालय का कामकाज चलाने का प्रयास किया जा रहा है।

कुख्यात अपराधी ने जदिया थानाध्यक्ष को पहनाई माला, फोटो-रील वायरल  Read More कुख्यात अपराधी ने जदिया थानाध्यक्ष को पहनाई माला, फोटो-रील वायरल 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें