नवीनतम
फीचर्ड
भारत
डॉक्टर को दिखाने गई 20 वर्षीय छात्रा को बाइक सवार युवकों ने किया अगवा
शादी का झांसा देकर अगवा करने का आरोप
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो चीफ प्रयागराज
यमुनापार के घूरपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर को दिखाने गई 20 वर्षीय छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। छात्रा अपनी सहेली के साथ अल्ट्रासाउंड कराने के लिए ग्लोबल डायग्नोस्टिक सेंटर गई थी। सेंटर से बाहर निकलते ही बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि विरोध करने पर एक युवक ने छात्रा को जबरन गोद में उठाकर बाइक पर बैठाया और दोनों उसे लेकर फरार हो गए।
सहेली ने परिजनों को दी सूचना, CCTV से मिला सुराग
घटना की जानकारी छात्रा की सहेली ने उसके परिजनों को दी। इसके बाद परिजन पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डायग्नोस्टिक सेंटर और आसपास की दुकानों के CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें बाइक सवार युवकों की तस्वीरें और वीडियो मिले। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
चित्रकूट में छापेमारी कर छात्रा बरामद
पुलिस ने सर्विलांस और पूछताछ के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान बघला सरसेंडी गांव के एक युवक का नाम सामने आया। उसके परिजनों और परिचितों से पूछताछ के बाद पुलिस को आरोपियों के चित्रकूट में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने चित्रकूट में छापेमारी कर छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया और दोनों आरोपियों को भी पकड़ लिया। पुलिस तीनों को रविवार देर रात प्रयागराज लेकर पहुंची।
शादी का झांसा देकर अगवा करने का आरोप
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, छात्रा वर्ष 2025 में 12वीं की परीक्षा पास कर चुकी है। इसी दौरान उसकी एक युवक से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि बाद में युवक उसे फोन कर परेशान करने लगा। छात्रा द्वारा फोन उठाना बंद करने के बाद भी वह उसका पीछा करता रहा। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर छात्रा को अगवा करने की योजना बनाई थी। छात्रा को चित्रकूट ले जाकर शादी करने का इरादा होने की बात भी जांच में सामने आई है।
पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।
prayagraj police swatantra prabhat prayagraj news UP Police prayagraj crime news cctv footage crime news uttar pradesh Law and order CHITRAKOOT NEWS kidnapping case police investigation Two Accused Arrested Ghurpur Police Station Uttar Pradesh latest news Crime Update #SwatantraPrabhat Abduction Case Yamunapar News #PrayagrajNews Girl Kidnapping marriage promise Missing Girl Case Student Kidnapping Case 20 Year Old Student Girl Rescued Yamunapar Crime


Comments