नवीनतम
फीचर्ड
भारत
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समित की बैठक सम्पन्न
योजनाओं की कार्ययोजना बनाते समय स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सुझाव अवश्य लें
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो चीफ प्रयागराज
सांसद फूलपुर/अध्यक्ष, जिला विकास निगरानी समित प्रवीण पटेल पटेल की अध्यक्षता व डॉ0 विनोद कुमार बिन्द- सांसद भदोही की सहअध्यक्षता में सोमवार को सर्किट हाउस के सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया एवं विभिन्न कार्यक्रमों योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण एवं शहरी आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, यूपीडा, लघु सिंचाई, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, स्वास्थ्य विभाग एवं केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति तथा अन्य प्रमुख विषयों पर समिति के द्वारा विस्तार से समीक्षा की गयी एवं समिति के द्वारा बैठक में कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूर्ण कराये जाने एवं अन्य समस्याओं के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में जनप्रतिनिधियों के द्वारा उठाये गये विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी तथा उनके शीघ्रता से समाधान के निर्देश दिए गए। विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाये तथा योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थिंयों तक अवश्य पहुंचे।
बैठक में अध्यक्ष एवं समिति के अन्य सदस्यों के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन के सम्बंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति पीएम आवास योजना के लाभ से वंचित न होने पाये। समिति ने विशेष अभियान चलाकर जो भी पात्र व्यक्ति है, उनको चिन्हित करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत आवास योजना के लाभ से लाभान्वित कराये जाने के निर्देश दिए है। अध्यक्ष जी ने तहसीलवार कितने लोगो के आवेदन प्राप्त हुए है और कितने लोगो को लाभान्वित कराया गया है, की जानकारी लेते हुए उसकी सूची उपलब्ध कराये जाने के लिए लिए कहा है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा गया कि समूह की महिलाओं के द्वारा जो उत्पाद तैयार किया जाता है, उसकी बिक्री के लिए समुचित व्यवस्थायें हो, जिससे कि वे अपना उत्पादन आसानी से बेच सके और उसका लाभ प्राप्त कर सके। साथ ही साथ यह भी कहा गया कि समूह की महिलाओं के कार्यों का सर्वे करा लिया जाये, जिससे कि यह पता चल सके की उनको कितना लाभ मिल रहा है। उन्होंने अच्छा कार्य करने वाली समूह की महिलाओं एवं निष्क्रिय समूह की एक साथ बैठक करते हुए निष्क्रिय समूह की महिलाओं का मार्गदशन एवं प्रोत्साहन करने के लिए कहा है। जनपद में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अच्छा कार्य करने वाली समूह की महिलाओं की सूची भी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा गया।
बैठक में समिति के द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाये जाने के लिए कहा गया। साथ ही साथ यह भी निर्देशित किया गया कि ब्लाक स्तर पर बनाये गये केन्द्रों में कार्यरत कर्मचारियों के कार्यों का नियमित रूप से अनुश्रवण करते रहने तथा जमीनी स्तर पर किसानों के खेत की मिट्टी की जांच प्राथमिकता पर कराये जाने के लिए कहा गया।
अध्यक्ष ने उप निदेशक कृषि को केन्द्र पर कार्यरत कर्मचारियों के कार्यों का नियमित रूप से निरीक्षण करने के लिए कहा है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष बनाये जाने वाले तालाब, अवरोध बांध, स्पिल वे, मार्जिनल बांध, फेरीफेरल बांध तथा उत्पादन प्रणाली के कार्यों को गुणवत्ता के साथ शत-प्रतिशत पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए गए। अमृत योजना के तहत बनाये गये पार्कों के मेंटीनेंस के कार्य को प्राथमिकता पर सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की समीक्षा करते हुए समिति के द्वारा निर्देशित किया गया कि जो भी आवेदन प्राप्त हुए हो, उनका सत्यापन कराते हुए पात्र पाये जाने वाले लाभार्थियों को लाभान्वित कराये। उन्होंने कहा कि योजना का प्रचार-प्रसार किया जाये, जिससे कि जो भी पात्र व्यक्ति है, वे आवेदन कर सके और योजना का लाभ प्राप्त कर सके। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अन्तर्गत नगर क्षेत्र से जनित कचरे के कलेक्शन, ट्रांसपोर्टेशन एवं डिस्पोजल हेतु कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि एजेंसी के कार्यों का नियमित रूप से मानीटरिंग की जाये एवं डोर-टू-डोर कूडा कलेक्शन के कार्यो का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन किया जाये।
राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन एवं जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए अध्यक्ष एवं समिति के द्वारा कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया गया कि कार्यों को शीघ्रता के साथ पूर्ण कराते हुए नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाये, साथ ही साथ यह भी निर्देशित किया गया कि एजेंसियों के द्वारा कार्य के समय खोदी गयी सडकांे को गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पुनः पूर्व की भांति बनायी जाये। राष्ट्रीय पशुरोग रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए समिति के द्वारा गौवंशों एवं महिषवंशों का अभियान चलकार शत-प्रतिशत टीकाकरण कराये जाने के लिए कहा गया।
बैठक के अंत में अध्यक्ष ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा जो योजनाएं संचालित है, उसका लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को प्राप्त हो। कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहने पाये। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद, बीज सहित अन्य किसी भी प्रकार की कोई समस्या न होने पाये, इसकी निरंतर निगरानी के करने के निर्देश दिए है।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने अध्यक्ष सहित समिति के सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बैठक में जो भी निर्देश दिए गए है, उनका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजनाओं के सम्बंध में जब भी कोई कार्ययोजना बनायी जाये, उसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सुझावों को भी अवश्य सम्मिलित किया जाये ।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ0 वी0के0 सिंह, विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद, विधायक कोरांव श्री राजमणि कोल, विधायक मेजा संदीप सिंह, विधायक हण्डिया हाकिम लाल बिंद, विधायक सोरांव गीता शास्त्री, विधान परिषद सदस्य डॉ0 के0पी0 श्रीवास्तव, सांसद इलाहाबाद व अन्य विधायक के प्रतिनिधि, ब्लाक प्रमुखगण सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी ए0के0 तिवारी, जिला विकास अधिकारी जी0पी0 कुशवाहा, परियोजना निदेशक भूपेन्द्र सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
swatantra prabhat prayagraj news uttar pradesh government pm awas yojana Swachh Bharat Mission government schemes Farmers welfare Jal Jeevan Mission Prayagraj Administration Rural Development Development Projects Praveen Patel district development meeting PM Krishi Sinchai Yojana #SwatantraPrabhat National Rural Livelihood Mission Soil Health Card Rural Housing Scheme Phulpur MP District Magistrate Manish Kumar Verma Women Self Help Groups #PrayagrajNews #DevelopmentNews Disha Meeting 2026 Vinod Kumar Bind Bhadohi MP Urban Housing Scheme


Comments