डीआइजी के निर्देश के बावजूद जदिया थाने में निजी व्यक्ति की कथित सक्रियता, गोपनीय अभिलेखों तक पहुंच पर सवाल

केस डायरी, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन जैसे संवेदनशील कार्यों में दखल की चर्चा, थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली जांच के घेरे में

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

सुपौल। जदिया थाना की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। थाने में कथित निजी व्यक्ति की सक्रियता, सरकारी कंप्यूटर पर काम करने और संवेदनशील अभिलेखों तक पहुंच को लेकर गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि सहरसा डीआइजी के स्तर से थाना परिसर और आसपास निजी व्यक्ति व दलालों को सक्रिय नहीं रहने देने का सख्त निर्देश दिए जाने की चर्चा है. इसके बावजूद जदिया थाना में कथित तौर पर इस व्यवस्था पर रोक नहीं लगने से पुलिस प्रशासन की निगरानी और आदेशों के अनुपालन पर सवाल उठने लगे हैं।

मामले में जदिया वार्ड संख्या-19 निवासी रंजीत शर्मा का नाम सामने आ रहा है. आरोप है कि वह थाना परिसर स्थित कार्यालय में कंप्यूटर पर काम करता है और केस डायरी समेत अन्य सरकारी अभिलेखों से जुड़े कार्यों में उसकी भूमिका रहती है. इतना ही नहीं, पासपोर्ट सत्यापन और आम नागरिकों के चरित्र सत्यापन जैसे संवेदनशील कार्यों में भी उसके कथित दखल की चर्चा है. हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गोपनीय अभिलेखों तक निजी व्यक्ति की पहुंच कैसे?

केस डायरी, पासपोर्ट सत्यापन और चरित्र सत्यापन पुलिस के महत्वपूर्ण कार्य हैं. इनसे जुड़े दस्तावेजों में आरोपितों, पीड़ितों और आम नागरिकों की संवेदनशील जानकारियां दर्ज रहती हैं. ऐसे में किसी निजी व्यक्ति की इन अभिलेखों या सरकारी कंप्यूटर तक कथित पहुंच कई गंभीर सवाल खड़े करती है. आखिर उसे किस अधिकार से सरकारी कामकाज में शामिल किया गया है? क्या इसके लिए विभागीय अनुमति है? संवेदनशील सूचनाओं की गोपनीयता और सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?

‘योगी की पाती’ के 50 से अधिक सप्ताह पूरे, मुख्यमंत्री ने कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन Read More ‘योगी की पाती’ के 50 से अधिक सप्ताह पूरे, मुख्यमंत्री ने कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

डीआइजी के निर्देश के बाद भी कथित सक्रियता

अभ्युदय योजना से 138 युवाओं ने पाई सफलता, लखनऊ केंद्र अव्वल Read More अभ्युदय योजना से 138 युवाओं ने पाई सफलता, लखनऊ केंद्र अव्वल

पुलिस महकमे में थाना परिसर और उसके आसपास निजी मुंशी एवं दलालों की सक्रियता पर रोक लगाने को लेकर सहरसा डीआइजी के सख्त निर्देश की चर्चा है. इसके बावजूद जदिया थाना में कथित निजी व्यक्ति की सक्रियता जारी रहने का आरोप पुलिस प्रशासन के आदेशों के अनुपालन पर सवाल खड़ा करता है. यदि वरीय अधिकारियों के निर्देश के बाद भी ऐसी स्थिति बनी हुई है, तो यह थाना स्तर पर नियंत्रण और निगरानी व्यवस्था की गंभीरता को दर्शाता है।

हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ करने, अयोध्याधाम को अपमानित करने वालों को अब याद आ रहा राम नामः सीएम योगी  Read More हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ करने, अयोध्याधाम को अपमानित करने वालों को अब याद आ रहा राम नामः सीएम योगी

थानाध्यक्ष की भूमिका और जवाबदेही तय करने की मांग

इस पूरे मामले में वर्तमान थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल की कार्यप्रणाली और निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं. आरोप है कि उनकी देखरेख में उक्त निजी व्यक्ति से थाने के विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं. ऐसे में यह जांच जरूरी है कि थाना कार्यालय में उसकी भूमिका क्या है, सरकारी कंप्यूटर और अभिलेखों तक उसकी पहुंच कैसे बनी तथा वरीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन सुनिश्चित क्यों नहीं किया जा रहा है।

एसपी से निष्पक्ष जांच की अपेक्षा

स्थानीय स्तर पर पुलिस अधीक्षक, सुपौल और पुलिस के वरीय अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठ रही है. थाना कार्यालय में निजी व्यक्ति की मौजूदगी, सरकारी अभिलेखों के संचालन, कंप्यूटर इस्तेमाल और पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन जैसे कार्यों की प्रक्रिया की जांच होनी चाहिए. यदि नियमों के उल्लंघन या गोपनीयता से खिलवाड़ की पुष्टि होती है, तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। अब सवाल यह है कि जब निजी मुंशी और दलालों की सक्रियता पर रोक लगाने के निर्देश हैं, तो जदिया थाने में कथित तौर पर इसका पालन क्यों नहीं हो रहा? पुलिस के वरीय अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर जांच कराते हैं या नहीं, इस पर सबकी नजर है।

सीसीटीवी फुटेज की जांच से खुल सकता है निजी व्यक्ति की सक्रियता का राज

जदिया थाना में कथित निजी व्यक्ति की सक्रियता और सरकारी कंप्यूटर एवं गोपनीय अभिलेखों तक पहुंच के आरोपों की सच्चाई सीसीटीवी फुटेज की जांच से सामने आ सकती है। थाना परिसर एवं कार्यालय में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालने से संबंधित व्यक्ति की आवाजाही और गतिविधियों का पता चल सकता है। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि पहले ऐसा होता था, लेकिन जब से मना किया गया हैं तब से ऐसा नहीं हो रहा है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार