नवीनतम
फीचर्ड
भारत
सिद्धार्थनगर : छठ महापर्व पर मातमः दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
जिले में छठ महापर्व के पवित्र अवसर पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया। लोटन कोतवाली क्षेत्र के करुआवल गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर ।
जिले में छठ महापर्व के पवित्र अवसर पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया। लोटन कोतवाली क्षेत्र के करुआवल गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चारों घायलों को मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, अन्य दो घायलों का इलाज अभी भी जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, महाराजगंज जिले के धनरामपुर निवासी 40 वर्षीय मनोहर अपने ससुर, सिद्धार्थनगर के ककरामा निवासी करीब 50 वर्षीय चिनक लोधी के साथ बाइक पर सवार होकर छठ पूजा का सामान खरीदने के लिए नौगढ़ जा रहे थे।
दूसरी बाइक पर महाराजगंज के बरवा भोज निवासी 20 वर्षीय आकाश कुमार गौड़ और 17 वर्षीय अंकित गौड़ सवार थे, जो सिद्धार्थनगर से अपने घर वापस लौट थे।
लोटन कोतवाली क्षेत्र के करुआवल गांव के समीप दोनों तेज रफ्तार बाइकें आमने-सामने टकरा गईं, जिससे चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चिनक लोधी और आकाश कुमार गौड़ को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, गंभीर रूप से घायल मनोहर को बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। दूसरे घायल अंकित का इलाज सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, और उसकी हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।
त्योहार के दिन हुई इस अचानक दुर्घटना से मृतकों के घरों में कोहराम मच गया है। छठ पर्व की उमंग और उत्साह पलभर में आंसुओं और सन्नाटे में तब्दील हो गई। इस दुखद हादसे के बाद से दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सच्चिदानंद ने बताया कि दो की मौत हो गई है और एक की हालत गंभीर स्थिति में होने के कारण गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। जबकि एक का यहां पर चल रहा है।
swatantra prabhat Maharajganj News Road accident up breaking news road safety siddharthnagar news four injured Fatal Road Accident siddharthnagar accident news Uttar Pradesh road accident #SwatantraPrabhat Bike Collision Siddharthnagar Medical College Chhath Mahaparv Chhath Puja Accident Two Bike Accident Lothan Police Station Karuawal Village Two Dead in Road Accident Manohar Chink Lodhi Akash Kumar Gaur Ankit Gaur Gorakhpur BRD Medical College Festival Tragedy


Comments