नवीनतम
फीचर्ड
भारत
घाटमपुर में अवैध परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा,2,66लाख रूपए पेनाल्टी
घाटमपुर में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिला धिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर घाटमपुर तहसील क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया
स्वतन्त्र प्रभात संबाद दाता
कानपुर ग्रामीण।
घाटमपुर में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिला धिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर घाटमपुर तहसील क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया,, घाटमपुर, और सजेती थाना क्षेत्र में हुई इस कार्यवाही के दौरान प्रशासन और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने सात वाहनों के चालान किए,,इस पर कुल 2,लाख 66 हजार 750 रूपए की पेनाल्टी लगाईं गई,,
सड़क सुरक्षा अभियान में घाटमपुर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह,एआरटीओ कहकशां खातून, एमओ और पुलिस की टीम शामिल रहीं,, अधिकारियों ने घाटमपुर और सजेती थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मार्गों पर वाहनों की जांच की,,इस दौरान परिवहन नियमों का उल्लघंन करने और अवैध रूप से संचालित वाहनों को चिन्हित किया गया,, संयुक्त टीम ने जांच के दौरान वाहनों के ज़रूरी दस्तावेजो और परिवहन संबंधी नियमों की पड़ताल की,
नियमों का उल्लघंन पाए जाने पर सात वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई,इन सभी वाहनों पर 2,66,750, रूपए की पेनाल्टी निर्धारित की गई,, अभियान के दौरान अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और वैध दस्तावेजों के साथ ही वाहन संचालित करने की हिदायत दी,, जिला धिकारी के निर्देश पर हिदायत दी गई है।
#SwatantraPrabhat #KanpurNews #UttarPradeshNews #LatestNews #RoadSafety #TrafficRules #TrafficPolice #TrafficEnforcement #GhatampurNews #VehicleChallan #TransportDepartment #TrafficAwareness #RoadSafetyCampaign #AvichalPratapSingh #SDMGhatampur #SajetiNews \#KanpurRural #IllegalTransportation #VehicleInspection #TransportRules #DMMahendraSinghTanwar #KahkashanKhatoon #VehicleDocuments #PenaltyAction #RoadSafetyDrive


Comments