नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
झारखंड स्थापना दिवस पर बरही में रन फॉर क्लीनलिनेस का आयोजन, स्वच्छता का संदेश लेकर दौड़े प्रतिभागी
प्रखंड परिसर से निकली जागरूकता यात्रा, 800 मीटर दौड़ में सदानंद यादव ने हासिल किया प्रथम स्थान, विजेताओं को शील्ड देकर किया गया सम्मानित
बरही, हजारीबाग, झारखंड:- झारखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर रविवार, 15 नवंबर को बरही प्रखंड प्रशासन की ओर से रन फॉर क्लीनलिनेस थीम पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा आमजनों को स्वच्छ एवं सुंदर झारखंड के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड परिसर से हुआ। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो एवं अंचल अधिकारी चंद्रशेखर कुणाल सहित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रखंड एवं अंचल कर्मियों, युवाओं तथा अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। जागरूकता यात्रा के माध्यम से लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और स्वच्छ परिवेश अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
.
इस अवसर पर बीडीओ जयपाल महतो ने कहा कि आज का दिन झारखंड के लिए गौरवपूर्ण है। राज्य स्थापना दिवस, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और छठ महापर्व के अवसर पर यह विशेष आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की ओर से राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर स्वच्छता को विशेष महत्व देते हुए रन फॉर क्लीनलिनेस की थीम निर्धारित की गई है।
इसका उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और अपने शहर, गांव एवं राज्य को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रेरित करना है। स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। इसके बाद बरही मैदान में 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रखंड एवं अंचल कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सदानंद यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चौकीदार राजू यादव द्वितीय तथा नाजिर विकास कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
वहीं, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रशांत कुमार को भी उनके प्रदर्शन के लिए शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर प्रखंड कार्यालय परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने स्वच्छता बनाए रखने तथा अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया।
आयोजन के माध्यम से आम लोगों को स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। मौके पर एमओ मनोहर भगत, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सदानंद यादव, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी नितेश कुमार केशरी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी समीरकान्त रंजन, बीपीआरओ सांवना मांझी, सुरेंद्र कुमार दास, उपेंद्र कुमार दास, मो. इम्तियाज अंसारी, सीताराम प्रसाद, रीता कुमारी, कृष्णा प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार सिन्हा, विकास कुमार, प्रशांत कुमार, सूर्यदेव प्रसाद, राजू यादव, भरत कुमार, वासिद हुसैन, नारायण कुमार, राहुल कुमार यादव, संतोष कुमार, मो. रिजवान सहित अन्य प्रखंड एवं अंचल कर्मी उपस्थित थे।
#SwatantraPrabhat #JharkhandNews #SwachhataAbhiyan #CleanlinessDrive #LatestNews #CleanIndia #DistrictAdministration #CleanlinessAwareness #PublicAwareness #SanitationAwareness #AwarenessCampaign #HazaribaghNews #BirsaMundaJayanti #BhagwanBirsaMunda #BarhiNews #JharkhandFoundationDay #JharkhandFoundationDay2026 #RunForCleanliness #CleanJharkhand #SwachhJharkhand #800MeterRace #Barhi #Hazaribagh #Jharkhand #SwachhataCampaign


Comments