नवीनतम
फीचर्ड
भारत
जनगणना-2027: स्व-गणना के लिए खमरिया में निकाली गई जागरूकता रैली
जनगणना-2027 के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए रविवार को औराई तहसील के खमरिया स्थित रामजीवन लाल इंटर कॉलेज के सामने जनजागरूकता रैली निकाली गई
भदोही। जनगणना-2027 के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए रविवार को औराई तहसील के खमरिया स्थित रामजीवन लाल इंटर कॉलेज के सामने जनजागरूकता रैली निकाली गई। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी शैलेष कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लेकर लोगों को जनगणना में भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
रैली के माध्यम से नागरिकों को स्व-गणना की प्रक्रिया और निर्धारित समय-सारिणी की जानकारी दी गई। बताया गया कि 16 से 30 नवंबर तक नागरिक स्व-गणना पोर्टल पर ऑनलाइन अपने परिवार और मकान का विवरण दर्ज कर सकेंगे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्राप्त स्व-गणना आईडी सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा।
इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर मकान एवं परिवार से संबंधित विवरण एकत्र करेंगे। प्रशासन ने नागरिकों से निर्धारित अवधि में स्व-गणना पूरी करने तथा प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है।
जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने जनपदवासियों से स्वयं स्व-गणना में भाग लेने के साथ ही पड़ोसियों और परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार है। इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।
रैली का नेतृत्व मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिला जनगणना अधिकारी तथा उप जिलाधिकारी और अधिशासी अधिकारी ने किया।
#UPNews #DistrictMagistrate #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #BhadohiNews #ShaileshKumar #DistrictAdministration #PublicAwareness #GovernmentCampaign #Census2027 #PopulationCensus #DigitalCensus #SelfEnumeration #Bhadohi #IndiaCensus #CensusIndia #CensusAwareness #BhadohiNewsToday #CensusRally #SelfEnumerationPortal #CensusCampaign #Aurai #Khamaria #CensusAwarenessRally #Census2027India


Comments