Geotechnical Engineering: The Invisible Foundation of Resilient Infrastructure” विषय पर एक तकनीकी व्याख्यान का आयोजन

कार्यक्रम का उद्देश्य मजबूत, सुरक्षित एवं टिकाऊ आधारभूत संरचनाओं के निर्माण में भू-तकनीकी अभियांत्रिकी की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना था

Abhinav Shukla Picture
Published On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में दिनांक: 21 नवंबर, 2026vद इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र, लखनऊ द्वारा दिनांक 21 नवंबर, 2026 को इंजीनियर्स भवन, रिवर बैंक कॉलोनी, लखनऊ में “Geotechnical Engineering: The Invisible Foundation of Resilient Infrastructure” विषय पर एक तकनीकी व्याख्यान का आयोजन किया गया।
 
कार्यक्रम का उद्देश्य मजबूत, सुरक्षित एवं टिकाऊ आधारभूत संरचनाओं के निर्माण में भू-तकनीकी अभियांत्रिकी की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता इं. मसर्रत नूर खान, पूर्व अध्यक्ष (Past Chairman), द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र, लखनऊ ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने सुरक्षित एवं टिकाऊ आधारभूत संरचनाओं के विकास में भू-तकनीकी अभियांत्रिकी के महत्व पर प्रकाश डाला।
 
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में इं. अनुराग कपूर, वाइस चेयरमैन, अरुण सॉयल लैब प्राइवेट लिमिटेड ने व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने भू-तकनीकी अभियांत्रिकी, मिट्टी एवं चट्टानों के परीक्षण, विभिन्न प्रकार की संरचनाओं की नींव के डिजाइन तथा भवनों, पुलों, राजमार्गों एवं अन्य महत्वपूर्ण संरचनाओं के निर्माण में मिट्टी की विशेषताओं की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मजबूत एवं टिकाऊ आधारभूत संरचनाओं के निर्माण में उचित भू-तकनीकी जांच एवं विश्लेषण की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के संयोजक इं. जे.बी. सिंह ने मुख्य वक्ता इं. अनुराग कपूर का परिचय देते हुए उनकी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक उपलब्धियों तथा भू-तकनीकी अभियांत्रिकी के क्षेत्र में उनके अनुभव के बारे में जानकारी दी।
 
कार्यक्रम में उपस्थित अभियंताओं एवं प्रतिभागियों ने भू-तकनीकी अभियांत्रिकी, मिट्टी एवं चट्टानों के परीक्षण, नींव के डिजाइन तथा सुरक्षित एवं टिकाऊ आधारभूत संरचनाओं के निर्माण से संबंधित विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। इस व्याख्यान के माध्यम से प्रतिभागियों को भू-तकनीकी अभियांत्रिकी के व्यावहारिक महत्व एवं आधुनिक निर्माण कार्यों में इसकी उपयोगिता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।
 
कार्यक्रम का समापन संस्था के मानद सचिव इं. एन. के. निषाद द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। उन्होंने मुख्य वक्ता, संयोजक, उपस्थित अभियंताओं एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन में उनके सहयोग एवं सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें