नवीनतम
फीचर्ड
भारत
मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर रविवार को मतदाता जोड़ो अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली जिला कार्यशाला एवं विधानसभा कार्यशालाओं की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर रविवार को मतदाता जोड़ो अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली जिला कार्यशाला एवं विधानसभा कार्यशालाओं की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में मतदाता जोड़ो अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने, संगठनात्मक तैयारियों तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समन्वय और सक्रिय सहभागिता के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में सभी ने मतदाता जोड़ो अभियान को संगठनात्मक मजबूती प्रदान करने तथा प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अभियान के जिला संयोजक अजय उपाध्याय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लालजी त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, मनोज मौर्य एवं सच्चिदानंद चौबे, जिला महामंत्री फतेह बहादुर सिंह, फूलचंद जायसवाल, सतीश रस्तोगी, रमेश मणि,दिवाकर विक्रम सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
swatantra prabhat Bharatiya Janata Party Election Commission BJP Uttar Pradesh siddharthnagar news bjp news Uttar Pradesh Politics UP Political News Voter List Update BJP Workers #SwatantraPrabhat Deepak Maurya Voter Awareness Electoral Roll Election Preparation Siddharthnagar Politics Political Organization Ajay Upadhyay BJP District Meeting Voter Registration Campaign Voter Addition Campaign District Workshop Assembly Workshop Voter Enrollment New Voter Registration


Comments