वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर पहुंचे बरही, छोटे भाई एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर के आवास पर दिया अर्घ्य

लोक आस्था, उपासना और शुचिता का प्रतीक चार दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर बरही पहुंचे

Abhinav Shukla Picture
Published On

बरही, हजारीबाग, झारखंड:-  लोक आस्था, उपासना और शुचिता का प्रतीक चार दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर बरही पहुंचे।
 
इस दौरान उन्होंने अपने छोटे भाई एवं बरही के एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर के आवास पर भगवान सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। साथ ही छठी मैया की विधिवत पूजा-अर्चना कर झारखंड राज्य की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। छठ महापर्व के अवसर पर मंत्री राधा कृष्ण किशोर का बरही आगमन पारिवारिक एवं धार्मिक माहौल में हुआ।
 
उन्होंने पूरे श्रद्धाभाव के साथ छठ पूजा की परंपराओं का निर्वहन किया और भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर राज्यवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
 
उल्लेखनीय है कि चार दिवसीय छठ महापर्व रविवार की संध्या अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने तथा सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान व्रतियों ने पूरी पवित्रता, निष्ठा और विधि-विधान के साथ कठिन व्रत का पालन किया।
 
सुबह भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने पारण कर चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन किया। छठ महापर्व के दौरान पूरे बरही प्रखंड में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल रहा।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें