ओटीएस योजना की समयसीमा एक माह बढ़ी, भवन स्वामियों को राहत

अब 14 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन, 15 जनवरी 2027 तक जमा करनी होगी निर्धारित धनराशि

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की नगरीय निकायों में लागू एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत बकायेदार भवन स्वामियों को योगी सरकार ने राहत दी है। शासन ने योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर 2026 से बढ़ाकर 14 दिसंबर 2026 कर दी है। वहीं, निर्धारित धनराशि जमा करने और आवेदनों के निस्तारण की समयसीमा भी 15 दिसंबर 2026 से बढ़ाकर 15 जनवरी 2027 कर दी गई है।

शासन ने नागरिकों की मांग और योजना के प्रति बढ़ते रुझान को देखते हुए समयसीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे उन भवन स्वामियों को बकाया करों का भुगतान करने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा, जो पहले निर्धारित अवधि में आवेदन या भुगतान नहीं कर पाए थे।

गृहकर के साथ जलकल के बकाये पर भी लाभ

योजना के तहत नगर निगम के गृहकर के अलावा जलकल विभाग के बकाया जलकर, सीवरकर और जलमूल्य पर भी लाभ मिलेगा। इसके जरिए भवन स्वामी निर्धारित शर्तों के अनुसार अपने बकाया करों का निस्तारण करा सकेंगे।

नई समयसीमा जारी

शासन के संशोधित आदेश के मुताबिक, ओटीएस योजना में आवेदन अब 14 दिसंबर 2026 तक किए जा सकेंगे। वहीं, निर्धारित धनराशि जमा करने और आवेदनों के अंतिम निस्तारण की समयसीमा 15 जनवरी 2027 तय की गई है। सरकार के इस फैसले से बकायेदारों को राहत मिलने के साथ नगर निगमों और जलकल विभाग के राजस्व संग्रह में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

11 हजार दीपों से जगमगाया गोरखनाथ मंदिर, शहीदों को किया नमन Read More 11 हजार दीपों से जगमगाया गोरखनाथ मंदिर, शहीदों को किया नमन

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें