छठ महापर्व सांस्कृतिक आत्मा और सामाजिक एकता का प्रतीक : केशव मौर्य

उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, अमृत सरोवरों और छठ घाटों पर विशेष साफ-सफाई के निर्देश

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ पर देश एवं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि छठी मइया की कृपा और भगवान सूर्य के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बना रहे।

छठ महापर्व सांस्कृतिक आत्मा और सामाजिक एकता का प्रतीक : केशव मौर्य

अपने संदेश में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक आत्मा, गौरवशाली परंपराओं और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम उत्सव है। यह पर्व आत्मानुशासन, पवित्रता, श्रद्धा और समर्पण का संदेश देता है। व्रती शुद्ध मन से अस्ताचलगामी और उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर लोकमंगल की कामना करते हैं।

छठ महापर्व सांस्कृतिक आत्मा और सामाजिक एकता का प्रतीक : केशव मौर्य

वार्ड नंबर दो में संत रामपाल जी महाराज की 'अन्नपूर्णा मुहिम' बनी असहाय परिवार का सहारा  Read More वार्ड नंबर दो में संत रामपाल जी महाराज की 'अन्नपूर्णा मुहिम' बनी असहाय परिवार का सहारा 

उन्होंने कहा कि सूर्योपासना का यह पर्व जीवन में प्रकाश, ऊर्जा और सकारात्मकता का संदेश देने के साथ प्रकृति और मानव जीवन के गहरे संबंधों को भी दर्शाता है। छठ घाटों पर सभी वर्गों के लोग एक साथ श्रद्धा और आस्था के साथ जुटते हैं। यह सामाजिक समरसता, सद्भाव और एकता का अनुपम उदाहरण है।

26 जनवरी तक एक लाख से अधिक युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र: योगी Read More 26 जनवरी तक एक लाख से अधिक युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र: योगी

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि छठ की गौरवशाली परंपरा पूर्वी भारत और उत्तर प्रदेश से निकलकर आज देश के कोने-कोने तक पहुंच चुकी है। विदेशों में रहने वाले प्रवासी भारतीय भी इसे पूरी श्रद्धा से मनाते हैं। यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं की व्यापक स्वीकार्यता का प्रमाण है। उन्होंने लोगों से अपनी परंपराओं को श्रद्धा और गरिमा के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार : योगेंद्र उपाध्याय Read More खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार : योगेंद्र उपाध्याय

छठ महापर्व सांस्कृतिक आत्मा और सामाजिक एकता का प्रतीक : केशव मौर्य

उप मुख्यमंत्री ने कामना की कि छठी मइया की कृपा से सभी व्रती अपने संकल्प में सफल हों और देश-प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ें। उन्होंने भगवान सूर्य से उत्तर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और सर्वांगीण विकास की प्रार्थना की।

अमृत सरोवरों और घाटों पर सफाई के निर्देश

छठ पूजा के मद्देनजर उप मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को गांवों में बने अमृत सरोवरों, पूजा स्थलों और नदियों के घाटों पर विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें