मेरठ में आज पूर्व सैनिक रैली, सम्मानित होंगे वीर जवानों के परिवार

कुलवंत सिंह स्टेडियम में जुटेंगे 2500 से 3000 पूर्व सैनिक और वीर नारियां, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मध्य कमान के सेनाध्यक्ष रहेंगे मौजूद

हर्षिता यादव  Picture
Published On

 

 

मेरठ। देश की सीमाओं की रक्षा में योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए योगी सरकार की ओर से 14 नवंबर को मेरठ के कुलवंत सिंह स्टेडियम में पूर्व सैनिक रैली आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में होने वाले इस आयोजन में करीब 2500 से 3000 पूर्व सैनिक, वीर नारियां और दिवंगत सैनिकों की पत्नियां शामिल होंगी।

रैली में मुख्यमंत्री के साथ भारतीय सेना की मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल संजय मित्रा (एवीएसएम) भी मौजूद रहेंगे। आयोजन का उद्देश्य देश की रक्षा में पूर्व सैनिकों के योगदान को सम्मान देने के साथ उनके और उनके परिवारों की समस्याओं का समाधान करना है।

एक मंच पर सुलझेंगी पेंशन और दस्तावेजों की समस्याएं

11 हजार दीपों से जगमगाया गोरखनाथ मंदिर, शहीदों को किया नमन Read More 11 हजार दीपों से जगमगाया गोरखनाथ मंदिर, शहीदों को किया नमन

रैली में विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को पेंशन, दस्तावेजों में त्रुटि, लंबित दावों तथा अन्य देय सुविधाओं से जुड़े मामलों में सहायता दी जाएगी। पात्र लोगों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उन्हें समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

मनमोहन सिंह की ईमानदारी पर था भरोसा, इसलिए बनाया प्रधानमंत्री: सोनिया गांधी Read More मनमोहन सिंह की ईमानदारी पर था भरोसा, इसलिए बनाया प्रधानमंत्री: सोनिया गांधी

वीर नारियों के योगदान को मिलेगा सम्मान

कार ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत  Read More कार ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत 

आयोजन में देश की रक्षा में अपने प्रियजनों को खोने वाली वीर नारियों और दिवंगत सैनिकों की पत्नियों के त्याग और संघर्ष को विशेष सम्मान दिया जाएगा। उन्हें अपनी समस्याएं रखने और संबंधित विभागों से सहायता प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा।

रैली के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया जाएगा कि सैनिकों के प्रति सम्मान और सहयोग का रिश्ता सेवानिवृत्ति के बाद भी कायम रहता है। सेना और पूर्व सैनिकों के बीच विश्वास व जुड़ाव मजबूत करने के साथ उनके परिवारों के कल्याण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का भाव भी प्रकट किया जाएगा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें