छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए मांझी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राजेश प्रसाद, सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच बांटी पूजन सामग्री

नारियल सहित छठ पूजा में उपयोग होने वाली विभिन्न आवश्यक सामग्रियां वितरित कीं

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

एकमा/मांझी (सारण)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जरूरतमंद व्रतियों की मदद के लिए मांझी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि एवं इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश प्रसाद ने सराहनीय पहल की। शनिवार को सरयूपार गांव स्थित प्रखंड प्रमुख कमला देवी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया।

इस दौरान मांझी प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु अपने परिजनों के साथ पहुंचे। राजेश प्रसाद ने श्रद्धालुओं के बीच बांस से बने सूप, मौसमी फल, नारियल सहित छठ पूजा में उपयोग होने वाली विभिन्न आवश्यक सामग्रियां वितरित कीं।

पूजन सामग्री प्राप्त कर जरूरतमंद व्रतियों के चेहरे खिल उठे। श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महंगाई के दौर में छठ पूजा की आवश्यक सामग्री मिलने से उन्हें काफी राहत मिली है। अब वे बिना किसी चिंता के पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ छठी मैया की आराधना और भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने का अनुष्ठान संपन्न कर सकेंगे।नारियल सहित छठ पूजा में उपयोग होने वाली विभिन्न आवश्यक सामग्रियां वितरित कीं

इस मौके पर राजेश प्रसाद ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता, लोक परंपरा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर व्रतियों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरण का अभियान वे प्रत्येक वर्ष चलाते हैं और भविष्य में भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

अक्टूबर में बिजली उपभोक्ताओं की 95.63 फीसदी शिकायतों का निस्तारण Read More अक्टूबर में बिजली उपभोक्ताओं की 95.63 फीसदी शिकायतों का निस्तारण

उन्होंने कहा कि छठी मैया और भगवान भास्कर की असीम कृपा से उन्हें समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करने की प्रेरणा और अवसर मिलता रहता है। उनका प्रयास है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी श्रद्धालु के छठ व्रत के अनुष्ठान में कोई बाधा उत्पन्न न हो।

त्योहारों पर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज और अस्पताल Read More त्योहारों पर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज और अस्पताल

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें