दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित स्कूल बैग बच्चों में वितरित किया गया

सामाजिक समावेशन और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गिफ्टेबल फाउंडेशन द्वारा प्राथमिक विद्यालय सनई लंगड़ी नौगढ़ के समस्त बच्चों को स्कूल बैग शुक्रवार को वितरित किया गया

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
सिद्धार्थनगर।
 
सामाजिक समावेशन और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गिफ्टेबल फाउंडेशन द्वारा प्राथमिक विद्यालय सनई लंगड़ी नौगढ़ के समस्त बच्चों को स्कूल बैग शुक्रवार को वितरित किया गया। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने बैग वितरण कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को मेहनत से पढ़ाई करने के लिये प्रेरित किया।
 
 जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा  करुणापति त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों को वितरित किये गये स्कूल बैग का निर्माण गिफ्टेबल फाउंडेशन से जुड़े दिव्यांगजनों द्वारा किया गया। यह पहल न केवल दिव्यांगजनों के कौशल, हुनर और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देती है, बल्कि समाज में आत्मनिर्भरता और समावेशिता का एक सशक्त संदेश भी प्रसारित करती है। बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित उत्पादों को सम्मान और पहचान दिलाने का सार्थक प्रयास किया गया।
 
  इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतेन्द्र गुप्ता, गिफ्टेबल फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम प्रमुख प्रकाश पांडेय, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मुजामिल भट, प्रोडक्शन इंचार्ज विनोद यादव, तथा डिजाइनर रोमा कुमारी एवं तनु अग्रहरि व विशेष शिक्षक विनय पाण्डेय सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें