न0पं0अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बर्डपुर छठ घाट का किया निरीक्षण

नगर पंचायत कपिलवस्तु के बर्डपुर कस्बा में शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जावेद आलम उर्फ चुनने ने छठ घाट की तैयारियों का जायजा लिया।उन्होंने साफ-सफाई और रंगाई-पुताई कार्यों का निरीक्षण किया और नगर पंचायत के कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
सिद्धार्थनगर।
 
नगर पंचायत कपिलवस्तु के बर्डपुर कस्बा में शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जावेद आलम उर्फ चुनने ने छठ घाट की तैयारियों का जायजा लिया।उन्होंने साफ-सफाई और रंगाई-पुताई कार्यों का निरीक्षण किया और नगर पंचायत के कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
 
बर्डपुर कस्बे में  छठ पर्व को देखते हुए नगर पंचायत कपिलवस्तु के अध्यक्ष प्रतिनिधि जावेद आलम उर्फ चुनने द्वारा छठ घाट पर साफ-सफाई और रंगाई-पुताई के कार्य तेजी से पूर्ण कराए गए।
निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जावेद आलम उर्फ चुनने ने बताया कि छठ पर्व पर व्रती महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो,इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है और जगह -जगह बिजली पानी, छठ घाट के किनारे सुरक्षा के दृष्टिगत बैरिकेटिंग की व्यवस्था किया गया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें