दीपावली पर परिवहन निगम का रिकॉर्ड, छह दिन में एक करोड़ से अधिक यात्रियों ने किया सफर

छठ पर्व पर 13 से 17 नवंबर तक अतिरिक्त बसों का होगा संचालन, दिल्ली से पूर्वांचल और लखनऊ-कानपुर मार्ग पर विशेष व्यवस्था

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। दीपावली के दौरान उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों ने यात्रियों की संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। छह से 11 नवंबर तक महज छह दिनों में एक करोड़ से अधिक लोगों ने निगम की बसों से यात्रा की। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इसे प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर यात्रियों के बढ़ते भरोसे का परिणाम बताया। त्योहार के दौरान यात्रियों को सुगम और सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराने के लिए निगम ने व्यापक स्तर पर बसों का संचालन किया।

छठ पर पांच दिन तक अतिरिक्त बसों की सुविधा

दीपावली के बाद अब छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन निगम ने विशेष तैयारियां की हैं। परिवहन मंत्री ने 13 से 17 नवंबर तक अधिक से अधिक बसें चलाने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली और अन्य महानगरों से पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी। लखनऊ और कानपुर से भी विशेष सेवाएं संचालित होंगी। वहीं, पूर्वांचल से दिल्ली, गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।

अनफिट बसों के संचालन पर रहेगी रोक

सारण की बेटी सरस्वती कुमारी बनीं पटना की नई जिला शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षा विभाग में कई महत्वपूर्ण पदों पर दे चुकी हैं सेवाएं Read More सारण की बेटी सरस्वती कुमारी बनीं पटना की नई जिला शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षा विभाग में कई महत्वपूर्ण पदों पर दे चुकी हैं सेवाएं

यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मंत्री ने बसों को अधिकतम संख्या में सड़क पर उतारने के निर्देश दिए हैं, लेकिन किसी भी स्थिति में अनफिट बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। बसों की तकनीकी जांच, मरम्मत और आवश्यक कलपुर्जों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। चालकों और परिचालकों का ब्रेथ एनालाइजर परीक्षण भी कराया जाएगा।

राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल Read More राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

बस अड्डों और वाहनों में साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की सुविधा, डिजिटल समय-सारिणी और सहायता केंद्रों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाई जाएगी, ताकि त्योहार के दौरान यात्रियों को परेशानी न हो।

दिव्यांगजनों को स्थायी रोजगार से ही बनाया जा सकता है आत्मनिर्भर : नरेंद्र कश्यप Read More दिव्यांगजनों को स्थायी रोजगार से ही बनाया जा सकता है आत्मनिर्भर : नरेंद्र कश्यप

चालक-परिचालकों को 400 रुपये प्रतिदिन प्रोत्साहन

त्योहारों पर अतिरिक्त बसों के संचालन को बढ़ावा देने के लिए नियमित, संविदा और आउटसोर्सिंग चालक-परिचालकों को विशेष प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। निर्धारित औसत किलोमीटर के मानक के अनुसार प्रतिदिन बस संचालन करने वाले पात्र कर्मचारियों को 400 रुपये प्रतिदिन की दर से एकमुश्त प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें