योगी सरकार की योजना से 16,254 दिव्यांगजन को मिला सहारा

कृत्रिम अंगों और आधुनिक उपकरणों से जीवन हो रहा आसान, 2026-27 में अब तक 20,042 उपकरणों का वितरण

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। योगी सरकार दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देने के लिए कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना संचालित कर रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक प्रदेश के 16,254 पात्र दिव्यांगजनों को योजना का लाभ दिया गया है। इस दौरान उन्हें 20,042 कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरित किए गए हैं। शेष जिलों में भी वितरण की प्रक्रिया जारी है।

योजना के तहत पात्र दिव्यांगजनों को उनकी शारीरिक और चिकित्सकीय जरूरतों के अनुसार 15 हजार रुपये तक की लागत वाले निर्धारित कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनमें तिपहिया साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, एमआर किट, ब्रेल किट, एडीएल किट, वॉकर, रोटेटर और स्मार्ट केन शामिल हैं। इन उपकरणों से दिव्यांगजनों को आवागमन और रोजमर्रा के कार्यों में सहूलियत मिल रही है।

डिजिटल उपकरणों से शिक्षा और संचार को बढ़ावा

योजना के तहत आधुनिक तकनीक को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। पात्र लाभार्थियों को स्मार्टफोन, टैबलेट और डेजी प्लेयर जैसे डिजिटल उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे दिव्यांग विद्यार्थियों और युवाओं को ऑनलाइन शिक्षा, अध्ययन सामग्री, संचार और सरकारी सेवाओं तक पहुंच बनाने में मदद मिल रही है।

मेरठ में आज पूर्व सैनिक रैली, सम्मानित होंगे वीर जवानों के परिवार Read More मेरठ में आज पूर्व सैनिक रैली, सम्मानित होंगे वीर जवानों के परिवार

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के उपनिदेशक डॉ. अमित कुमार राय ने बताया कि सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि योजना में आधुनिक डिजिटल उपकरणों को शामिल करने से दिव्यांगजन शिक्षा, रोजगार और तकनीक से जुड़कर समाज की मुख्यधारा में समान अवसरों के साथ आगे बढ़ सकेंगे।

‘योगी की पाती’ के 50 सप्ताह पूरे, सोमवार को कॉफी टेबल बुक का विमोचन Read More ‘योगी की पाती’ के 50 सप्ताह पूरे, सोमवार को कॉफी टेबल बुक का विमोचन

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें