छठ घाट से घर लौटने के बाद महिला की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

शौच के लिए जाने के दौरान बिजली की चपेट में आई 25 वर्षीय बबीता देवी, मौके पर तोड़ा दम

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

धनरुआ (पटना)। धनरुआ थाना क्षेत्र की पभेड़ा पंचायत अंतर्गत मरहा बिगहा गांव में सोमवार को करंट लगने से एक 25 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी मनु यादव की पत्नी बबीता देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बबीता देवी सोमवार सुबह महापर्व छठ के अवसर पर घाट से पूजा-अर्चना कर घर लौटी थीं। घर आने के कुछ देर बाद वह शौच के लिए गईं। इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गईं। करंट का झटका इतना तेज था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। छठ पर्व की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना प्रशासन को दे दी है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें