सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठ पर बेलन बरौधा नहर पर  उमड़ा आस्था का सैलाब

सैकड़ो व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, छठी मैया के जयकारों से गूंजा गाव

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर।

मीरजापुर। सूर्य उपासना एवं लोक आस्था के महापर्व डाला छठ के अवसर पर जनपद में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बेलन बरौधा नहर सहित विभिन्न छठ घाटों पर व्रती महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की संख्या में महिलाओं ने विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

 

प्रदूषण की रोकथाम हेतु परली प्रबंधन अपनाए Read More प्रदूषण की रोकथाम हेतु परली प्रबंधन अपनाए


वहीं अर्श हॉस्पिटल के प्रबंधक व अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर महानारायण भारती ने बताया कि बेलन बरौधा नहर के किनारे भी डाला छठ का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में व्रती महिलाएं छठ घाट पर पहुंचीं और छठी मैया की पूजा-अर्चना कर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया। घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ और छठी मैया के पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

क्रय केन्द्र सदर प्रथम ए पर जिलाधिकारी द्वारा किया गया धान खरीद का शुभारम्भ Read More क्रय केन्द्र सदर प्रथम ए पर जिलाधिकारी द्वारा किया गया धान खरीद का शुभारम्भ

 

इस अवसर पर अर्श अस्पताल के प्रबंधक व अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दो महानारायण भारती थाना अध्यक्ष लालगंज वेद प्रकाश पांडे सहित  ग्रामीण मौजूद रहे।

ओटीएस में आवेदन का आज अंतिम मौका, 15 दिसंबर तक जमा करें बकाया Read More ओटीएस में आवेदन का आज अंतिम मौका, 15 दिसंबर तक जमा करें बकाया

 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें