क्रय केन्द्र सदर प्रथम ए पर जिलाधिकारी द्वारा किया गया धान खरीद का शुभारम्भ

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर।

 मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार द्वारा धान क्रय केन्द्र सदर प्रथम ए नवीन मण्डी मीरजापुर पर कृषक श्री सुखनन्दन दूबे पुत्र सत्य नरायण दूबेए ग्राम नुआव, मीरजापुर को जिलाधिकारी द्वारा माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर धान क्रय वर्ष 2026-27 का उद्घाटन किया गया। क्रय के समय केन्द्र पर श्री रामानन्द, शंकर दयाल सिंह, कमलेश मिश्रा, शिवशंकर तिवारी आदि कृषक भाई उपस्थित थे। केन्द्र पर कृषक श्री रामानन्द दूबे का लगभग 60 कुन्तल धान क्रय हेतु उपलब्ध था।

क्रय केन्द्र सदर प्रथम ए पर जिलाधिकारी द्वारा किया गया धान खरीद का शुभारम्भ

जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि 10 कि0मी0 तक के किसान भाईयों का ही धान क्रय किया जाये। केन्द्र के आस पास साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाये। कृषक भाईयों के बैठने की उत्तम व्यवस्था पीने के लिये स्वच्छ पानी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये गये है।

बहला-फुसलाकर युवती को ले जाने के मामले में दो आरोपी और एक महिला गिरफ्तार Read More बहला-फुसलाकर युवती को ले जाने के मामले में दो आरोपी और एक महिला गिरफ्तार

 

नाम पूछने के बाद दुकानदार पर की फायरिंग,बाल-बाल बची जान Read More नाम पूछने के बाद दुकानदार पर की फायरिंग,बाल-बाल बची जान

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अन्तर्गत खाद्य विभाग के 45ए पी0सी0एफ0 के 18ए पी0सी0यू0 के 37ए यू0पी0एस0एस0 के 30ए मण्डी समिति के 01 एवं भा0खा0नि0 के 01 कुल 132 धान क्रय केन्द्र जनपद में संचालित है। केन्द्र पर क्रय के समय पुलिस अधीक्षक, सम्भागीय खाद्य नियंत्रक विन्ध्याचल सम्भाग, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव सिंह उपस्थित रहें।

दो पक्षों के बीच हुई हिंसक मारपीट में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत  Read More दो पक्षों के बीच हुई हिंसक मारपीट में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें