जिम्मेदार पत्रकारिता से ही मजबूत होगा लोकतंत्र : डीएम

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर प्रेस क्लब सुपौल में विशेष कार्यक्रम आयोजित, पत्रकारिता की निष्पक्षता और सामाजिक दायित्वों पर हुई चर्चा

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

सुपौल। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला प्रशासन के तत्वावधान में प्रेस क्लब, सुपौल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस वर्ष राष्ट्रीय प्रेस दिवस की थीम 'Journalism: Populist or Responsible' (पत्रकारिता: लोकलुभावन या जिम्मेदार) रखी गई। इस विषय पर आयोजित चर्चा में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, उसकी निष्पक्षता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और समाज के प्रति मीडिया की जिम्मेदारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।जिम्मेदार पत्रकारिता से ही मजबूत होगा लोकतंत्र : डीएम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता की अहम भूमिका है। पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबरों को प्रसारित करना नहीं, बल्कि तथ्यों के आधार पर जनहित के मुद्दों को सामने लाना और समाज को सही दिशा देना भी है। वक्ताओं ने कहा कि खबरों की विश्वसनीयता, निष्पक्षता और तथ्यात्मकता बनाए रखना पत्रकारिता का मूल दायित्व है।जिम्मेदार पत्रकारिता से ही मजबूत होगा लोकतंत्र : डीएम

इस दौरान पत्रकारिता के उच्च आदर्शों एवं मूल्यों को बनाए रखने, भ्रामक सूचनाओं से बचने तथा जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर बल दिया गया। साथ ही मीडिया की स्वतंत्रता के साथ उसकी जवाबदेही को भी महत्वपूर्ण बताया गया।

टैबलेट से खुलेगी डिजिटल शिक्षा की नई राह, विद्यार्थियों ने जताया सीएम योगी का आभार Read More टैबलेट से खुलेगी डिजिटल शिक्षा की नई राह, विद्यार्थियों ने जताया सीएम योगी का आभार

मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी संजय कुमार सहित जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े कई पत्रकार उपस्थित थे। कार्यक्रम पत्रकारों के बीच संवाद, विचारों के आदान-प्रदान और पत्रकारिता के सामाजिक दायित्वों को लेकर प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर बना।

छठ महापर्व सांस्कृतिक आत्मा और सामाजिक एकता का प्रतीक : केशव मौर्य Read More छठ महापर्व सांस्कृतिक आत्मा और सामाजिक एकता का प्रतीक : केशव मौर्य

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें