बिरसा मुंडा जयंती समारोह में शामिल हुईं जननीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्या मित्तल

लहंगपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, उनके संघर्षों और आदर्शों को बताया प्रेरणास्रोत

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर।


मीरजापुर। 15 नवंबर। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में लहंगपुर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जननीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्या मित्तल शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 


समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिव्या मित्तल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ-साथ अपने समाज के स्वाभिमान और अधिकारों के लिए जो ऐतिहासिक संघर्ष किया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

पूरे ब्रज में श्रद्धा और उल्लास से मनेगी गोवर्धन पूजा Read More पूरे ब्रज में श्रद्धा और उल्लास से मनेगी गोवर्धन पूजा


उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर ही समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाया जा सकता है। उनके संघर्ष और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

प्रमुख ट्रेनों के ठहराव के लिए  स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन Read More प्रमुख ट्रेनों के ठहराव के लिए  स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें