छठ पर्व से पहले फल मंडियों में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, पांच गोदामों की जांच

बिना लाइसेंस चल रहा था फल कारोबार, कई फलों पर मिली मोम की परत और संदिग्ध स्टीकर; जांच के लिए भेजे गए नमूने

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

 मसौढ़ी। छठ महापर्व को लेकर फलों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट और अवैध कारोबार पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बुधवार को मसौढ़ी के प्रेम रोड स्थित फल मंडी में विभाग की राज्यस्तरीय टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम ने मंडी के पांच गोदामों की जांच की, जहां किसी भी गोदाम में खाद्य कारोबार से संबंधित वैध लाइसेंस नहीं मिला।

जांच के दौरान टीम को कुछ फलों पर मोम जैसी परत और संदिग्ध स्टीकर लगे मिले। इसके बाद संबंधित फलों के नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। विभाग की यह कार्रवाई छठ पर्व में इस्तेमाल होने वाले केले, संतरे, सेब समेत अन्य फलों को कृत्रिम रसायनों से पकाने और चमकाने की शिकायत के बाद की गई।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मुकेश कश्यप के नेतृत्व में पहुंची टीम ने फल कारोबारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला जांच में प्रतिबंधित रसायन या कोई हानिकारक पदार्थ पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ जुर्माना लगाने के साथ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान फल विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा विभाग से लाइसेंस लेने और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई कि छठ पर्व के लिए फल खरीदते समय केवल उनकी बाहरी चमक देखकर गुणवत्ता का आकलन न करें, बल्कि उनकी शुद्धता और गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दें।

छठ महापर्व की लोक आस्था व संस्कृति के रंग में रंगे उच्च माध्यमिक विद्यालय नवादा के छात्र-छात्राएं Read More छठ महापर्व की लोक आस्था व संस्कृति के रंग में रंगे उच्च माध्यमिक विद्यालय नवादा के छात्र-छात्राएं

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें