नवीनतम
फीचर्ड
भारत
सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठ पर महेशपुर नहर पर उमड़ा आस्था का सैलाब
सैकड़ो व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, छठी मैया के जयकारों से गूंजा गाव
मीरजापुर।
मीरजापुर। सूर्य उपासना एव आस्था के महापर्व डाला छठ के अवसर पर जनपद में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। महेशपुर नहर सहित विभिन्न छठ घाटों पर व्रती महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की संख्या में महिलाओं ने विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

वहीं हलिया विकासखंड के ग्राम पंचायत महेशपुर में नहर के किनारे भी डाला छठ का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में व्रती महिलाएं छठ घाट पर पहुंचीं और छठी मैया की पूजा-अर्चना कर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया। घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ और छठी मैया के पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर जीओ-बीपी पेट्रोल पंप, महेशपुर, लालगंज मीरजापुर के मैनेजर अखिलेश मौर्या ने भी अपने परिवार के साथ पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ डाला छठ का पर्व मनाया। उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।

छठ पर्व को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर संतान की लंबी आयु, परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए भगवान सूर्य एवं छठी मैया से प्रार्थना की। चार दिवसीय इस महापर्व के अवसर पर घाटों पर आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता की अनुपम झलक देखने को मिली।


Comments