ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, एक की हालत नाजुक

एकमा-ताजपुर सड़क पर भरहोपुर गांव के समीप हुआ हादसा, पुलिस ने टोटो से पहुंचाया अस्पताल

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र के एकमा-ताजपुर सड़क पर नगर पंचायत एकमा बाजार के भरहोपुर गांव के समीप सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची दिवा गश्ती में तैनात एकमा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को टोटो वाहन से एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. इरफान अहमद ने स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायलों की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के रणपट्टी गांव निवासी रवि कुमार बैठा (26) और मुकेश कुमार बैठा (25) के रूप में हुई है। सोमवार को दोनों युवक बाइक से एकमा थाना क्षेत्र के माने गांव स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान भरहोपुर गांव के समीप गांव की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों के परिजनों के अनुसार, मुकेश कुमार बैठा की हालत अधिक गंभीर है। दुर्घटना में उसके एक पैर की हड्डी फ्रैक्चर हो गई है। वहीं, दोनों युवकों के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

दिव्यांगजनों को स्थायी रोजगार से ही बनाया जा सकता है आत्मनिर्भर : नरेंद्र कश्यप Read More दिव्यांगजनों को स्थायी रोजगार से ही बनाया जा सकता है आत्मनिर्भर : नरेंद्र कश्यप

घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी एकमा सीएचसी पहुंचे। उधर, एकमा थाना पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

समाजसेवी श्यामा प्रसाद और उनके इंजीनियर पुत्रों ने 500 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजन सामग्री Read More समाजसेवी श्यामा प्रसाद और उनके इंजीनियर पुत्रों ने 500 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजन सामग्री

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें