पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर हलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मोबाइल दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी और बाल अपचारी गिरफ्तार

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

चोरी के मोबाइल समेत बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद, पुलिस की कार्रवाई से चोरों में मचा हड़कंप

मीरजापुर।

मीरजापुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर हलिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी के मोबाइल फोन समेत भारी मात्रा में मोबाइल से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया है।

 

डा० अपर्णा तिवारी ने "फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन" की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया जिले का गौरव Read More डा० अपर्णा तिवारी ने "फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन" की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया जिले का गौरव


पुलिस के अनुसार, हलिया थाना क्षेत्र में मोबाइल की दुकान को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने जांच और कार्रवाई करते हुए लाल कुमार उर्फ कोरे लाल तथा एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल छह पुराने मोबाइल फोन, दो नए की-पैड मोबाइल, 20 डाटा केबल, दो ब्लूटूथ स्पीकर, दो ब्लूटूथ डिवाइस तथा 18 मोबाइल फ्लिप कवर बरामद किए हैं। बरामद सामान को कब्जे में लेकर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मियों के नहीं होते दर्शन, मास्टररोल भरवाने तक सीमित है जिम्मेदारी! Read More ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मियों के नहीं होते दर्शन, मास्टररोल भरवाने तक सीमित है जिम्मेदारी!

 


हलिया पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने तथा चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

बच्चों में संस्कार और राष्ट्रभावना का बीजारोपण जरूरी : सोहन श्रीमाली Read More बच्चों में संस्कार और राष्ट्रभावना का बीजारोपण जरूरी : सोहन श्रीमाली

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें