बरियाघाट पर छठ पूजा में शामिल हुईं जननीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्या मित्तल

व्रतियों से मुलाकात कर दी पर्व की शुभकामनाएं, स्वच्छता और सामाजिक एकता का दिया संदेश

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर।

 

ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मियों के नहीं होते दर्शन, मास्टररोल भरवाने तक सीमित है जिम्मेदारी! Read More ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मियों के नहीं होते दर्शन, मास्टररोल भरवाने तक सीमित है जिम्मेदारी!

मीरजापुर।, 15 नवंबर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जननीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्या मित्तल रविवार को मिर्जापुर के बरियाघाट पहुंचीं। उन्होंने छठ घाट पर पहुंचकर पूजा-अर्चना में सहभागिता की तथा व्रतधारी महिलाओं और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

 


इस दौरान दिव्या मित्तल ने व्रतियों के परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि छठ पूजा सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है। यह महापर्व हमें स्वच्छता, अनुशासन, समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश देता है।

डा० अपर्णा तिवारी ने "फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन" की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया जिले का गौरव Read More डा० अपर्णा तिवारी ने "फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन" की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया जिले का गौरव


उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि पर्व के दौरान घाटों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ इस महापर्व को मनाएं।

बिरसा मुंडा जयंती समारोह में शामिल हुईं जननीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्या मित्तल Read More बिरसा मुंडा जयंती समारोह में शामिल हुईं जननीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्या मित्तल

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें