बाइक सिखाने के बहाने 11 वर्षीय मासूम का अपहरण, जंगल में मिला शव

दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर-प्रयागराज मार्ग किया जाम

मीरजापुर 

मीरजापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी केशव बिंद के 11 वर्षीय पुत्र प्रिंस बिंद का शव बुधवार की भोर में लालगंज थाना क्षेत्र के कुशियरा जंगल में गैपुरा-लालगंज मार्ग के किनारे बरामद हुआ। मासूम को बाइक चलाना सिखाने का झांसा देकर कथित रूप से अगवा किए जाने के बाद उसकी हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी फैल गई। थाना प्रभारी अजीत सिंह के अनुसार, पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया है।

बाइक सिखाने के बहाने 11 वर्षीय मासूम का अपहरण, जंगल में मिला शव


परिजनों के मुताबिक, सोमवार शाम करीब चार बजे प्रिंस अपने पिता के चाय की दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान कामापुर कला निवासी पिंटू हरिजन उसे बाइक चलाना सिखाने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक पिछले पांच दिनों से दुकान पर नियमित रूप से चाय पीने आता था और परिवार के लोगों से जान-पहचान बढ़ाकर विश्वास हासिल कर चुका था। पिता के सामने ही वह बालक को अपने साथ ले गया, लेकिन इसके बाद प्रिंस वापस नहीं लौटा।

शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए योगी सरकार ने जारी किए चार डिजिटल गाइड वीडियो Read More शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए योगी सरकार ने जारी किए चार डिजिटल गाइड वीडियो


बुधवार की सुबह कुशियरा जंगल में बालक का शव मिलने की सूचना पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया है।
शव मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश

हनुमत-शनि धाम के स्थापना दिवस पर अखंड रामायण पाठ शुरू Read More हनुमत-शनि धाम के स्थापना दिवस पर अखंड रामायण पाठ शुरू


घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सेमरी गांव के सामने मीरजापुर-प्रयागराज मार्ग पर सुबह से ही चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों ने उच्चाधिकारियों के मौके पर पहुंचने तक जाम समाप्त नहीं करने की चेतावनी दी है।

भाई दूज पर बहनों ने भाइयों को तिलक कर मांगी लंबी उम्र की कामना Read More भाई दूज पर बहनों ने भाइयों को तिलक कर मांगी लंबी उम्र की कामना


वहीं, मामले में भटेवरा गांव निवासी एक युवक और एक महिला को भी पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें