नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
वार्ड नंबर दो में संत रामपाल जी महाराज की 'अन्नपूर्णा मुहिम' बनी असहाय परिवार का सहारा
मुख्य अतिथि सभासद रवि रस्तोगी एवं पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी डी.एस. राजपूत के कर-कमलों से सौंपी गई गृहस्थी की सामग्री
सितारगंज: संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा व सान्निध्य में चलाई जा रही 'अन्नपूर्णा मुहिम' के तहत तहसील रोड, वार्ड नंबर 2 में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं स्थानीय सभासद रवि रस्तोगी तथा पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी डी.एस. राजपूत के मुख्य आतिथि ने एक अत्यंत गरीब और पीड़ित परिवार को राहत सामग्री सौंपी गई। संस्था द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम के तहत जरूरतमंद परिवार को दैनिक उपयोग की राहत सामग्री जैसे राशन, कपड़े, चटाई, घर का किराया, बेड, बच्चों की ड्रेस, कॉपी-किताबें, रसोई का सामान व रहने के लिए मकान आदि की व्यवस्था कर वितरित किया गया।
वार्ड नंबर 2 निवासी गीता शर्मा (पत्नी स्व. इंद्रजीत शर्मा) के परिवार पर दुखों का पहाड़ तब टूटा जब उनके पति इंद्रजीत शर्मा का निधन हो गया। पति की मृत्यु के बाद बच्चों (आरती, कमला, रीता, उपेंद्र, डोली तथा भावना) के सिर से पिता का साया उठ गया और आर्थिक तंगी के कारण आरती व भावना की पढ़ाई बीच में ही छूट गई। घर में कोई बड़ा बेटा न होने के कारण परिवार के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी खुद गीता शर्मा के कंधों पर आ पड़ी।
गीता शर्मा सिडकुल की एक कंपनी में काम करके किसी तरह अपने छह बच्चों का गुजर-बसर कर रही हैं। सीमित आय के कारण परिवार का गुजारा बेहद मुश्किल से हो पा रहा था और कई बार ऐसी नौबत आ जाती थी कि बच्चों और मां को भूखे पेट ही सोना पड़ता था। संत रामपाल जी महाराज की संस्था द्वारा सहायता मिलने के बाद से इस पीड़ित परिवार को बहुत बड़ा सहारा मिला है और परिवार बेहद खुश है।
गौरतलब है कि संत रामपाल जी महाराज की संस्था द्वारा संचालित यह 'अन्नपूर्णा मुहिम' क्षेत्र में लगातार जरूरतमंदों की मसीहा बन रही है। इससे पूर्व ग्राम सरकड़ा और वार्ड नंबर 11 में भी संस्था की समिति द्वारा ऐसे ही असहाय परिवारों को संपूर्ण गृहस्थी की सामग्री और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है। समिति का स्पष्ट कहना है कि वह ऐसे पीड़ित और जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और जैसे ही समाज में ऐसे लोगों की सूचना मिलती है, समिति की टीम तुरंत धरातल पर कार्य शुरू कर देती है।
कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में सभासद रवि रस्तोगी ने कहा, "गरीबों, शोषितों और असहायों की निस्वार्थ सेवा ही सच्ची राष्ट्रसेवा है। जब कोई परिवार विकट परिस्थितियों में अकेला पड़ जाता है, तब संत रामपाल जी महाराज की 'अन्नपूर्णा मुहिम' उनके लिए वरदान बनकर सामने आती है।
हमारी समिति समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुँचाने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है और ऐसे मानवीय कार्यों में हर नागरिक को आगे आकर सहयोग करना चाहिए।" मुख्य शिक्षा अधिकारी डी.एस. राजपूत ने संस्था के इस पुनीत कार्य की मुक्तकंठ से सराहना की। इस दौरान संत रामपाल जी महाराज के अनुयायी पिमंत, अमरीक दास, दलीप दास, दर्शन दास, दीना दानी, गोविंद दास, राधेश्याम रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग एवं सेवादार मौजूद रहे।
#LocalNews #SwatantraPrabhat #Humanity #WomenEmpowerment #EducationSupport #SocialWelfare #CommunityService #SocialService #PublicService #SantRampalJiMaharaj #RationDistribution #ChildrenEducation #FamilySupport #Sitarganj #UttarakhandNews #SitarganjNews #ReliefMaterial #RaviRastogi #HumanitarianWork #AnnapurnaMuhim #HelpingTheNeedy #PoorFamilyHelp #DSRajput #WardNumber2 #CharityWork


Comments