सिलापथार में लेखक, साहित्यकार, पत्रकार, शिक्षाविद् और बुद्धिजीवियों की विशेष बैठक

राष्ट्रीय स्तर पर असम की विभिन्न समस्याओं को महत्व देने कि आह्वान

हर्षिता यादव  Picture
Published On

असम धेमाजी। सिलापथार नगर में स्थित यूबी रेस्टोरेंट में सोमवार की शाम एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। दर्पण के भाषा के शोधकर्ता डॉ. उत्तम दास की पहल पर आयोजित इस विशेष बैठक का संचालन युवा लेखक मुकेश सिंह ने किया। बैठक में दिल्ली से आए राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र 'लोकतंत्र की बुनियाद' के मुख्य संपादक गणेश यादव और वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव को असमिया पारंपरिक फूलाम गमछा एवं जापी भेंट कर सम्मानित किया गया।
 
धेमाजी जिले के प्रतिष्ठित लेखक, साहित्यकार, पत्रकार, कवि, शिक्षाविद्, समाजसेवी और बुद्धिजीवियों की उपस्थिति में आयोजित इस विशेष बैठक में कई वक्ताओं ने अपने-अपने विचारों के माध्यम से असम की विभिन्न जाति-जनजातियों, यहां की बहुरंगी कला-संस्कृति, भाषा, साहित्य, पारंपरिक खान-पान और जीवनशैली के बारे में विस्तार से जानकारी देने का प्रयास किया।
 
इसके साथ ही, असम तथा धेमाजी जिले की विभिन्न समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर समाचार पत्र के माध्यम से प्रमुखता से उठाने के लिए कई वक्ताओं ने संपादक से अपील की।पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए गणेश यादव ने कहा कि असम को लेकर उनके मन में पहले जो धारणा थी, वह यहां आने के बाद पूरी तरह बदल गई है। असम के लोगों के आतिथ्य सत्कार से वे बेहद अभिभूत हैं। असम की कला, संस्कृति, साहित्य, जनजीवन तथा विविधता में एकता की भावना के बारे में जानकर उन्हें बेहद खुशी हुई।
 
उन्होंने कहा कि यह विशेष बैठक उनके लिए हमेशा यादगार बनी रहेगी। साथ ही, उन्होंने आश्वासन दिया कि असम से जुड़ी खबरों को अपने समाचार पत्र के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें