नवीनतम
राजनीति
भारत
विधायक निधि से 1.31 करोड़ से बनेगी 1500 मीटर लंबी सीसी सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के लिए 1.31 करोड़ रुपये की लागत से 1500 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा
इटौंजा /बीकेटी। बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के लिए 1.31 करोड़ रुपये की लागत से 1500 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। गुरुवार को विधायक योगेश शुक्ला ने अलादातपुर से पातगांव तक बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और ग्रामीण विकास को गति मिलेगी।
विधायक योगेश शुक्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बरगदी कला और अलादातपुर से पातगांव तक करीब 1500 मीटर लंबी सीसी सड़क के नव निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है। इस सड़क का निर्माण करीब एक करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुगमता मिलेगी। लंबे समय से बेहतर सड़क की जरूरत महसूस कर रहे ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
इस मौके पर विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए वह निरंतर प्रतिबद्ध हैं। उनका संकल्प है कि विकास की रोशनी समाज के प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार तक पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे भी गति दी जाएगी।
भूमि पूजन के अवसर पर प्रकाश द्विवेदी, शशिकांत पांडेय, योगेंद्र दीक्षित (पप्पू), मदनमोहन मिश्रा, रमेश तिवारी, दिनेश त्रिपाठी (राजू), सोमेंद्र प्रताप तिवारी, ग्राम प्रधान सरोज गुप्ता, ग्राम प्रधान राजेश रावत, रामगोपाल वर्मा, महेंद्र कुमार रावत, कमलेश कुमार रावत, रामस्वरूप रावत, शत्रुघ्न रावत और रामविलास समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
#UPGovernment #RuralDevelopment #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #DevelopmentProjects #InfrastructureDevelopment #UPDevelopment #RoadDevelopment #LucknowNews #PublicWelfare #LucknowLatestNews #VillageRoad #FoundationStone #RoadConnectivity #RoadInauguration \#BakshiKaTalab #ItaunjaNews #YogeshShukla #CCRoadConstruction #Aladatpur #Patgaon #BargadiKala #MLAYogeshShukla #RuralInfrastructure #BakshiKaTalabNews


Comments