नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
नोएडा मजदूर आंदोलन के गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग
निकला आक्रोश मार्च
प्रयागराज। नोएडा मजदूर आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए मजदूरों और कार्यकर्ताओं की कथित गैरकानूनी गिरफ्तारी के सात महीने पूरे होने पर कारवां और दिशा छात्र संगठनों की ओर से अल्लापुर सब्जी मंडी में आक्रोश मार्च आयोजित किया गया। मार्च के माध्यम से मजदूरों और उनके पक्ष में आवाज उठाने वाले कार्यकर्ताओं के दमन, फर्जी मुकदमों और लंबे समय से जारी कानूनी उत्पीड़न के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया।
इस अवसर पर कारवां से जुड़े अविनाश ने कहा कि नोएडा में मजदूरों के आंदोलन के दौरान मालिकों की शह पर प्रशासन ने हिंसा और दमन का माहौल बनाया और बाद में पूरे घटनाक्रम का ठीकरा मजदूरों तथा उनके समर्थन में खड़े कार्यकर्ताओं पर फोड़ दिया गया। मजदूरों की जायज मांगों और उनके लोकतांत्रिक संघर्ष को अपराध की तरह पेश करके आंदोलन को कुचलने की कोशिश की गई।
अविनाश ने आगे कहा कि इस दमनकारी कार्रवाई की सबसे गंभीर मिसाल आकृति और सत्यम वर्मा पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया जाना है। आकृति के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने NSA के आदेश को निरस्त करते हुए स्पष्ट किया कि पुलिस की कहानी मनगढ़ंत तथ्यों पर आधारित थी। वहीं, सत्यम वर्मा के मामले में भी गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। सत्यम वर्मा पिछले 12 वर्षों से नोएडा गए तक नहीं हैं। उनके NSA के खिलाफ दायर याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।
दिशा छात्र संगठन के संजय ने कहा कि एक ही घटनाक्रम में 11 एफआईआर दर्ज कर मजदूरों और कार्यकर्ताओं को लगातार कानूनी प्रक्रिया में उलझाया गया है। इस तरह कानूनी प्रक्रिया को ही सजा में तब्दील कर दिया गया है। यह कानून के शासन और लोकतांत्रिक अधिकारों का गंभीर उल्लंघन है।
प्रियांशु ने कहा कि आक्रोश मार्च के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सात महीने बीत जाने के बावजूद न्याय की लड़ाई जारी है। दमन, गिरफ्तारी और फर्जी मुकदमों के जरिए मजदूरों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। मजदूरों के लोकतांत्रिक अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर संघर्ष आगे भी जारी रहे
#UPNews #HindiNews #SwatantraPrabhat #AllahabadHighCourt #PrayagrajNews #प्रयागराज #WorkersProtest #इलाहाबादहाईकोर्ट #लोकतांत्रिकअधिकार #न्यायकीमांग #NoidaMazdoorAndolan #नोएडामजदूरआंदोलन #मजदूरआंदोलन #MazdoorAndolan #मजदूरअधिकार #WorkerRights #आक्रोशमार्च #ProtestMarch #गिरफ्तारकार्यकर्ता #कार्यकर्ताओंकीरिहाई #NSA #NationalSecurityAct #कानूनीउत्पीड़न #PrayagrajNewsToday


Comments