हनुमत-शनि धाम के स्थापना दिवस पर अखंड रामायण पाठ शुरू

19वें स्थापना दिवस पर जुटे श्रद्धालु, बुधवार को सत्यनारायण कथा के साथ होगा समापन

हर्षिता यादव  Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात, नैनी (प्रयागराज)। पीडीए कॉलोनी स्थित हनुमत-शनि धाम के 19वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को संगीतमय अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत अमित पांडेय ने पत्नी सहित विद्वान आचार्य पं. राजेंद्र शुक्ला और पं. धीरज मिश्रा के सानिध्य में विधिवत हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर की। इसके बाद मंदिर के महंत अवधेश पांडेय ने हनुमान जी की आरती और आह्वान के साथ अखंड रामायण पाठ प्रारंभ कराया। श्रद्धालुओं ने संगीतमय पाठ में शामिल होकर भक्ति भाव से श्रीरामचरितमानस का श्रवण किया।

महंत अवधेश पांडेय ने बताया कि अखंड रामायण पाठ का समापन बुधवार को होगा। इस अवसर पर सत्यनारायण भगवान की कथा आयोजित की जाएगी और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

कार्यक्रम में अपूर्व पांडेय, विमल पांडेय, आरके पांडेय, मीडिया प्रभारी आरके शुक्ला, उमाकांत द्विवेदी, अरुण तिवारी, राजेश मिश्रा, सचिन माली, श्रीप्रकाश तिवारी, एके शुक्ला, बृजलाल पांडेय, विनोद तिवारी, नंदलाल पांडेय, उमेश मिश्रा, फूलचंद्र मिश्रा, राकेश त्रिपाठी और राधेश्याम तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

दीपोत्सव में दीयों की कतार सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक Read More दीपोत्सव में दीयों की कतार सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें