नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
मुंडेरा के पास पास्ट-ग्रीन अपार्टमेंट में लगी भीषण आग
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो
प्रयागराज। मुंडेरा स्थित पास्ट-ग्रीन अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल पर देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने बिल्डर और अपार्टमेंट की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए।
निवासियों का आरोप है कि अपार्टमेंट में आग जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। उनका कहना है कि यदि सुरक्षा मानक केवल कागजों तक सीमित रहे तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने फायर सेफ्टी सिस्टम, फायर अलार्म, पानी की उपलब्धता और आपातकालीन निकासी व्यवस्था की जांच कराने की मांग की।
निवासियों ने बताया कि अपार्टमेंट का फायर सेफ्टी सिस्टम पहले भी फेल हो चुका है। उनका आरोप है कि आग लगने के दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ी को अपार्टमेंट तक पहुंचने में भी परेशानी हुई।
घटना के बाद लोगों ने बिल्डर पर सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी और मुनाफे के लिए सुरक्षा से समझौता करने का आरोप लगाया। निवासियों का कहना है कि अपार्टमेंट बेचने के बाद भी बिल्डर की जिम्मेदारी खत्म नहीं होनी चाहिए और सुरक्षा उपकरणों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
निवासियों ने प्रशासन और अग्निशमन विभाग से पूरे अपार्टमेंट की फायर सेफ्टी व्यवस्था की जांच कराने तथा लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
#UPNews #BreakingNews #HindiNews #LocalNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #PrayagrajNews #FireSafety #PublicSafety #EmergencyExit #SafetyStandards #PrayagrajAdministration #FireBrigade #FireIncident #PrayagrajFire #FireDepartment #MunderaNews #PastGreenApartment #ApartmentFire #11thFloorFire #FireSafetySystem #BuildingSafety #FireAlarm #BuilderNegligence #ApartmentSecurity


Comments