चोरी के ई-रिक्शा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी भी पुलिस अभिरक्षा में

मऊआइमा से चुराया गया था वाहन, उससे सड़क किनारे खड़े वाहनों की बैटरी चोरी करने की थी योजना

हर्षिता यादव  Picture
Published On

ब्यूरो प्रमुख, प्रयागराज। बहरिया पुलिस ने चोरी के ई-रिक्शा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का ई-रिक्शा (यूपी 70 आरटी 6202) बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, 10 नवंबर को बहरिया थाना क्षेत्र के सिलोखरा स्थित राधारमण कॉलेज मोड़ के पास चेकिंग के दौरान गणेश कौशल पुत्र स्वर्गीय जगदीश कौशल निवासी मादोपुर उर्फ सघनगंज, थाना सोरांव को गिरफ्तार किया गया। उसके साथ मौजूद एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया। बरामदगी के आधार पर बहरिया थाने में मुकदमा अपराध संख्या 177/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 9 नवंबर को मऊआइमा कस्बे से ई-रिक्शा चोरी किया था और उसे छिपाकर रखा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी इसी ई-रिक्शा का इस्तेमाल सड़क किनारे खड़े वाहनों की बैटरियां चोरी करने की योजना बना रहे थे। ई-रिक्शा चोरी के संबंध में मऊआइमा थाने में पहले से मुकदमा अपराध संख्या 407/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें