नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
विधानसभा चुनाव 2027 में ऐतिहासिक विजय के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूती का मंत्र
आम जनमानस के बीच सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
इटवा (सिद्धार्थनगर) । नगर पंचायत इटवा के सभागार में भारतीय जनता पार्टी, विधानसभा क्षेत्र इटवा की "संगठनात्मक बैठक" आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रभारी प्रवीण गुप्ता, अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य तथा पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन उसकी सबसे बड़ी ताकत संगठन की वास्तविक शक्ति समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनके परिश्रम, अनुशासन और निष्ठा के बल पर पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन द्वारा निर्धारित दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करना चाहिए। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना, नियमित जनसंपर्क स्थापित करना और आम जनमानस के बीच सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण और जनता के साथ उनके निरंतर संवाद पर निर्भर करती है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनें, उनके समाधान के लिए प्रयास करें तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। संगठन की एकजुटता और सामूहिक प्रयास ही आगामी विधानसभा चुनाव में सफलता का आधार बनेंगे।
प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, जनसेवा और संगठनात्मक समर्पण की विचारधारा है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य करता है।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक है कि हम सभी कार्यकर्ता जनता के सुख-दुःख में सहभागी बनें और निरंतर उनके बीच उपस्थित रहें। राजनीति में जनविश्वास सबसे महत्वपूर्ण पूंजी है, जिसे सेवा, समर्पण और सकारात्मक कार्यों के माध्यम से अर्जित किया जाता है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक बूथ पर संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय किया जाए।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता हरिशंकर सिंह, जिला महामंत्री फतेह बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा मिश्रा, आशीष शुक्ला, मंडल प्रभारी मधुसूदन अग्रहरि, अशोक अग्रहरि, सिद्धार्थ पाठक, उदयपाल वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेंद्र दूबे, नगर पंचायत अध्यक्ष इटवा विकास जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष बिस्कोहर अजय गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राज किशोर यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कसोधन, राम कृपाल चौधरी सहित पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहें।
#SwatantraPrabhat #PoliticalNews #UPPolitics #UttarPradeshNews #BJP #BJPOrganization #SiddharthnagarNews #BJPMeeting #SatishDwivedi #ItwaNews #UttarPradeshPolitics #DeepakMaurya #GovernmentSchemes #PartyWorkers #UPAssemblyElection2027 #PraveenGupta #ElectionPreparation #SiddharthnagarPolitics #PublicOutreach #HarishankarSingh #AssemblyElection2027 #SangathanMeeting #BoothManagement #BoothStrengthening #PoliticalOrganization


Comments