जेवर में 1,219 करोड़ से बनेगा सीएनएच का ट्रैक्टर संयंत्र, 1,200 लोगों को मिलेगा रोजगार

यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-8 डी में 100 एकड़ भूमि पर स्थापित होगी इकाई, मुख्यमंत्री योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया भूमि पूजन

हर्षिता यादव  Picture
Published On

ग्रेटर नोएडा/लखनऊ, 12 नवंबर। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विकास के साथ यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में औद्योगिक निवेश की रफ्तार तेज हो रही है। इसी कड़ी में सीएनएच कंपनी यीडा के सेक्टर-8 डी में 100 एकड़ भूमि पर ट्रैक्टर विनिर्माण संयंत्र स्थापित कर रही है। इस परियोजना पर 1,219 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इससे करीब 1,200 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। गुरुवार को आयोजित भूमि पूजन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

सहायक उद्योगों को भी मिलेगा बढ़ावा

सीएनएच का यह संयंत्र प्रदेश में कृषि मशीनरी और ट्रैक्टर विनिर्माण को नई मजबूती देगा। इसके साथ ही कलपुर्जा निर्माण, आपूर्ति, परिवहन और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी सहायक इकाइयों के विकास के अवसर भी बढ़ेंगे। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।

निवेश के बड़े केंद्र के रूप में उभर रहा यीडा क्षेत्र

कार ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत  Read More कार ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत 

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को ध्यान में रखते हुए यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में औद्योगिक विकास की व्यापक योजना तैयार की गई है। बेहतर सड़क संपर्क और आधारभूत सुविधाओं के चलते देश-विदेश की कंपनियां यहां निवेश के लिए आकर्षित हो रही हैं। प्राधिकरण ने निवेश अनुकूल नीतियों के तहत बड़ी औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटित की है, जिससे उत्पादन और रोजगार के नए अवसर तैयार हो रहे हैं।

छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए मांझी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राजेश प्रसाद, सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच बांटी पूजन सामग्री Read More छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए मांझी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राजेश प्रसाद, सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच बांटी पूजन सामग्री

सेमीकंडक्टर से मेडिकल डिवाइस तक विकसित हो रहे औद्योगिक पार्क

रात में सफर करने वालों का बढ़ा भरोसा, 14 हजार से अधिक बसों का संचालन Read More रात में सफर करने वालों का बढ़ा भरोसा, 14 हजार से अधिक बसों का संचालन

यीडा क्षेत्र में ट्रैक्टर संयंत्र के अलावा एचसीएल-फॉक्सकॉन की सेमीकंडक्टर परियोजना और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही अपैरल पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, टॉय पार्क, एमएसएमई पार्क, हैंडीक्राफ्ट पार्क और डेटा सेंटर पार्क जैसी परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है। इन औद्योगिक पार्कों से बड़े उद्योगों के साथ छोटे और मध्यम उद्यमों को भी उत्पादन एवं निवेश के अवसर मिलेंगे।

एयरपोर्ट से उद्योगों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, यमुना एक्सप्रेसवे और अन्य परिवहन सुविधाएं इस क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई दिशा देंगी। बेहतर संपर्क व्यवस्था से कंपनियों को कच्चे माल की आपूर्ति, तैयार उत्पादों के परिवहन और निर्यात में सुविधा मिलेगी। आने वाले समय में इन सुविधाओं के विस्तार से यीडा क्षेत्र उत्तर भारत के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में शामिल हो सकता है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें