बहला-फुसलाकर युवती को ले जाने के मामले में दो आरोपी और एक महिला गिरफ्तार

नैनी की रहने वाली महिला भी गिरफ्तार, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा बढ़ाई गई

हर्षिता यादव  Picture
Published On

नैनी,प्रयागराज। थाना करछना पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित दो अभियुक्तों और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को सोमवार, 9 नवंबर को करछना-करमा मार्ग से गिरफ्तार किया। मामले में विवेचना के दौरान अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने अपनी बहन को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में थाना करछना में तहरीर दी थी। इस आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 358/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) और 87 में मुकदमा दर्ज किया था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सुनील कुमार पाल उर्फ सोनू (32) निवासी नौगुवां सलैया, थाना कौंधियारा, राजेंद्र उर्फ शिवकुमार (45) निवासी पतेवरा, थाना औद्योगिक क्षेत्र तथा वीना उर्फ मालती (52) पत्नी विनोद, निवासी कसाई मोहल्ला, शंकर ढाल के पास, नैनी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, विवेचना के दौरान मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 142 और 143(3) के साथ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 5(1) की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्ता वीना उर्फ मालती के विरुद्ध जौनपुर जनपद के महराजगंज थाने में भी एक मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भारत सिंह, उपनिरीक्षक विकास सिंह, उपनिरीक्षक अरुण कुमार शुक्ला, कांस्टेबल दिलावर सिंह खरवार तथा महिला कांस्टेबल रागिनी यादव शामिल रहीं। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें