नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
आभूषण शोरूम के सामने तेज धमाका, मचा हड़कंप
धमाके की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
नैनी, प्रयागराज। नैनी-मिर्जापुर मार्ग पर स्थित एक आभूषण शोरूम के सामने सोमवार की देर शाम अचानक तेज धमाका होने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने शोरूम के बाहर दो जोरदार धमाका किया। से भाग निकले।धमाके की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
घटना की जानकारी शोरूम प्रबंधन को दी गई, जिसके बाद प्रबंधक ने आपातकालीन पुलिस सेवा 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही नैनी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।बताया जा रहा है कि दोनों युवक मोटरसाइकिल से आए थे और शोरूम के बाहर विस्फोटक पदार्थ फेंककर तेजी से फरार हो गए।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मोटरसाइकिल सवार युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।नैनी चौकी इंचार्ज दिवाकर कुमार ने बताया की बम जैसी कोई चीज नही थी वह केवल पटाखा फोड़ा गया था।
#UPPolice #UPNews #BreakingNews #HindiNews #LawAndOrder #PoliceInvestigation #CrimeNews #LocalNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #PrayagrajNews #NainiNews #NainiPolice #PrayagrajPolice #PrayagrajCrime #NainiLatestNews #DiwaliNews #NainiMirzapurRoad #JewelleryShowroom #ExplosionNews #LoudBlast #FirecrackerBlast #MotorcycleRiders #Police112 #FirecrackerIncident


Comments