छठ पूजा की तैयारियां तेजःबर्डपुर में घाट पर सफाई अभियान शुरू, दुरुस्त की जा रहीं व्यवस्थाएं

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर पंचायत कपिलवस्तु के शहर बर्डपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं. पर्व नजदीक आने के साथ ही बर्डपुर शहर के छठ घाट पर साफ-सफाई का अभियान शुरू हो गया है

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र  प्रभात संवाददाता

 सिद्धार्थनगर ।

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर पंचायत कपिलवस्तु के शहर बर्डपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं. पर्व नजदीक आने के साथ ही बर्डपुर शहर के छठ घाट पर साफ-सफाई का अभियान शुरू हो गया है. 15 और 16 नवंबर को मनाए जाने वाले छठ पर्व को लेकर घाट पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है।

वहीं, पूजा घाट पर सफाई  कर्मचारियों की टीम लगाकर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।साथ ही पूजा स्थल को व्यवस्थित किया जा रहा है। छठ महापर्व के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु विभिन्न रास्तों से घाट पर पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर इस दौरान व्रती महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और खुशहाली की कामना के लिए कठिन निर्जला व्रत रखती हैं। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए घाट की व्यवस्था पहले से दुरुस्त की जा रही है। इसके साथ ही घाट पर सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की तैयारी की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें