2019 से फरार दुष्कर्म का आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में न्यायालय से जारी था स्थायी गिरफ्तारी वारंट, पिपरी पुलिस ने दी दबिश

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र। नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में वर्ष 2019 से फरार चल रहे अभियुक्त को थाना पिपरी पुलिस ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की गिरफ्तारी न्यायालय से जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में की गई।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई थी।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त श्रीकांत अग्रवाल (33) पुत्र निरंजन प्रसाद अग्रवाल, निवासी ग्राम बसंतपुर, थाना बलरामपुर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) के विरुद्ध वर्ष 2019 में नाबालिग के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

एसएमएस लखनऊ में भव्यता के साथ मनाई गई दीपावली गाला एवं डांडिया नाइट Read More एसएमएस लखनऊ में भव्यता के साथ मनाई गई दीपावली गाला एवं डांडिया नाइट

मामले में न्यायालय ने उसके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार फरार चल रहा था।पुलिस टीम ने गोपनीय सूचनाएं जुटाकर छत्तीसगढ़ में दबिश दी और काफी प्रयासों के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला की अध्यक्षता में भाजपा अमेठी की जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न Read More जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला की अध्यक्षता में भाजपा अमेठी की जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष पिपरी अजय कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक दिलीप सिंह एवं मुख्य आरक्षी श्याम सुंदर पाण्डेय शामिल रहे।

चोपन घाट पर जल संरक्षण और स्वच्छता को लेकर चलाया जागरूकता अभियान Read More चोपन घाट पर जल संरक्षण और स्वच्छता को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें