उपराष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, दीपोत्सव में मजिस्ट्रेटों को सौंपी गई अलग-अलग जिम्मेदारी

रामकथा पार्क में सीडीओ और राम की पैड़ी पर एडीएम संभालेंगे व्यवस्था, एयरपोर्ट से रामजन्मभूमि तक अतिथियों के आवागमन पर रहेगी नजर

हर्षिता यादव  Picture
Published On

अयोध्या। दीपोत्सव के प्रमुख आयोजनों को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट से लेकर श्रीरामजन्मभूमि परिसर, नया घाट, रामकथा पार्क और राम की पैड़ी तक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अलग-अलग अधिकारियों को सौंपी गई है। पांच नवंबर को जारी संशोधित आदेश में आयोजन स्थलों, शोभायात्रा, अतिथि दीर्घाओं और यातायात प्रबंधन के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।

रामकथा पार्क की संपूर्ण व्यवस्था मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह संभालेंगे। यहां मंच, विशिष्ट अतिथि दीर्घा, संत समाज और मीडिया गैलरी के प्रबंधन के लिए अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राम की पैड़ी पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार भट्ट व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। मुख्यमंत्री के मंच, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, संत समाज की दीर्घा और अतिथियों के बैठने की व्यवस्था संबंधित अधिकारियों के जिम्मे रहेगी। दीप प्रज्ज्वलन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का नेतृत्व अपर जिलाधिकारी नगर एवं मेलाधिकारी दिनेश करेंगे।

अतिथियों के आवागमन और शोभायात्रा पर विशेष नजर

विशिष्ट अतिथियों के आगमन, प्रस्थान और दर्शन-पूजन के लिए भी अधिकारियों की तैनाती की गई है। एयरपोर्ट पर अपर जिलाधिकारी कौशल कुमार अतिथियों के स्वागत और प्रस्थान की व्यवस्था देखेंगे। अपर नगर आयुक्त भारत और डिप्टी कलेक्टर गजेंद्र सिंह एयरपोर्ट से नया घाट होते हुए श्रीरामजन्मभूमि परिसर तक मार्ग और शांति व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

प्रबुद्ध समाज राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त आधार: केशव मौर्य Read More प्रबुद्ध समाज राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त आधार: केशव मौर्य

साकेत महाविद्यालय बंधा तिराहे से रामकथा पार्क तक निकलने वाली शोभायात्रा की जिम्मेदारी मुख्य राजस्व अधिकारी गजेंद्र कुमार को दी गई है। उनके साथ जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर व्यवस्थाएं संभालेंगे।

अयोध्या में जलने वाला हर दीप प्रदेश की समृद्धि और विकास का प्रतीक: योगी Read More अयोध्या में जलने वाला हर दीप प्रदेश की समृद्धि और विकास का प्रतीक: योगी

यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

Read More पुलिस से अदालत तक डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेगी न्याय व्यवस्था

दीपोत्सव में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात, पार्किंग, बैरिकेडिंग और आवागमन प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया है। राम की पैड़ी, सरयू आरती स्थल और प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं की निगरानी होगी। नया घाट स्थित सरयू आरती स्थल की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन विशु राजा और उप जिला मजिस्ट्रेट पवन कुमार शर्मा को सौंपी गई है। वहीं, संपूर्ण यातायात व्यवस्था अपर जिलाधिकारी इंद्राकांत द्विवेदी संभालेंगे।

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा कि दीपोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं और विशिष्ट अतिथियों की सुविधा व सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी प्रमुख आयोजन स्थलों पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आयोजन के दौरान किसी को परेशानी न हो।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार